facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारती एयरटेल श्रीलंका की इकाई का डायलॉग के साथ करेगी विलय

Advertisement

डायलॉग भारती एयरटेल को साधारण वोटिंग शेयर जारी करेगी, जो शेयर अदला-बदली के जरिये डायलॉग के कुल जारी किए गए शेयरों का 10.35 प्रतिशत होंगे।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:59 PM IST
Bharti Airtel

भारती एयरटेल ने श्रीलंका की अपनी इकाई का डायलॉग के साथ विलय करने के लिए करार किया है। डायलॉग श्रीलंका की सबसे बड़ी दूरसंचार प्रदाता और मलेशिया के एक्सियाटा ग्रुप बरहाद की सहायक कंपनी है। डायलॉग एयरटेल लंका में जारी सभी100 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण करेगी। बदले में एयरटेल लंका को डायलॉग में हिस्सेदारी दी जाएगी।

भारती एयरटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि डायलॉग भारती एयरटेल को साधारण वोटिंग शेयर जारी करेगी, जो शेयर अदला-बदली के जरिये डायलॉग के कुल जारी किए गए शेयरों का 10.35 प्रतिशत होंगे।

भारत की दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारती एयरटेल लंका ने साल 2009 में श्रीलंका में वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था। भारती एयरटेल ने पिछले साल मई में विलय की शुरुआती योजना का ऐलान किया था। गुरुवार को उसने कहा कि यह लेनदेन डायलॉग के शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा और शेयर बिक्री समझौते में वर्णित विशिष्ट शर्तों के पूरा होने तक लंबित रहेगा। कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज (सीएसई) से मंजूरी और अन्य अनुपालन प्रक्रियाओं को भी पूरा करना होगा।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा ‘हम अपने श्रीलंकाई परिचालन का डायलॉग के साथ विलय करके खुश हैं। उनके द्वारा पेश स्तर और अनोखे प्रस्तावों के मद्देनजर हमें यकीन है कि हमारे ग्राहक निर्बाध नेटवर्क पर अत्याधुनिक सेवाओं का आनंद लेते रहेंगे।’

एक्सियाटा ग्रुप बरहाड के समूह के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक विवेक सूद ने कहा इस विलय से एक्सियाटा की बाजार समेकन और लचीलेपन की रणनीति में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एयरटेल लंका और उसके कर्मचारियों का हम सम्मान करते हैं और हम दोनों कंपनियों को एकीकृत करते हुए साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं।

वित्त वर्ष 2022-23 में एयरटेल श्रीलंका का कारोबार 294 करोड़ रुपये था। यह भारती एयरटेल के कुल कारोबार का 0.21 प्रतिशत था। डायलॉग की शुरुआत श्रीलंका में 17 अगस्त 1993 को की गई थी।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement