facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारती एयरटेल का लाभ 168 फीसदी बढ़ा

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एयरटेल को 3,593 करोड़ रुपये का मुनाफा

Last Updated- October 28, 2024 | 9:29 PM IST
Bharti Airtel

भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1,340 करोड़ रुपये से 168 फीसदी बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये रहा। जुलाई की शुरुआत में शुल्क बढ़ाए जाने से कंपनी के मुनाफे में इजाफा हुआ है।

हालांकि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 4,159 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में दूसरी तिमाही में मुनाफा 13.6 फीसदी कम रहा। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में एयरटेल की आय 41,473 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 37,043 करोड़ रुपये थी। अन्य आय 254 करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी की प्रति उपभोक्ता औसत आय 14.7 फीसदी बढ़कर 233 रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 203 रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रति उपभोक्ता औसत आय 211 रुपये थी। एयरटेल की प्रति उपभोक्ता औसत आय उद्योग में सबसे अधिक है।

जियो के मामले में यह 191.5 रुपये और वोडाफोन आइडिया की प्रति उपभोक्ता औसत आय 146 रुपये है। एयरटेल ने जुलाई में शुल्क दर में इजाफा किया था जिससे उसका मुनाफा तो बढ़ा मगर उसे ग्राहक भी गंवाने पड़े हैं। वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 20 लाख घटकर सितंबर के अंत में 20.7 करोड़ थी। जियो ने भी इस दौरान 1.09 करोड़ ग्राहक गंवाए हैं।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय कारोबार से एयरटेल की आय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 16.9 फीसदी बढ़कर 31,561 करोड़ रुपये रही। मोबाइल सेवाओं से कंपनी की आय 18.5 फीसदी बढ़कर 24,837 करोड़ रुपये रही।

एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्ठल ने कहा, ‘हमने एक और तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है और पिछली तिमाही की तुलना में आय 8.7 फीसदी बढ़ी है। शुल्क दरों में बढ़ोतरी से प्रति उपभोक्ता औसत आय भी उम्मीद के अनुरूप बढ़ी है।’

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement