facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bharti AXA Life में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा भारती ग्रुप, CCI ने दी मंजूरी

Advertisement

सौदे के बाद, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की होल्डिंग कंपनी भारती लाइफ वेंचर्स के पास जीवन बीमा कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- November 07, 2023 | 7:21 PM IST
CCI's Leniency Plus norms soon to push companies to report cartels

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में भारती ग्रुप (Bharti Group) की प्रस्तावित 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद को मंजूरी दे दी है।

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जीवन बीमा कारोबार में शामिल है। सौदे के तहत भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीएलवीपीएल) ने एक्सा इंडिया होल्डिंग्स से भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीएएलआईसी) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘सीसीआई ने भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एक्सा इंडिया होल्डिंग्स से भारती एक्सा लाइफइंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’

नियामक ने इसके साथ ही भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सोसाइटी ब्यूजॉन (एक्सा की अनुषंगी) से भारती मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड की लगभग 48.54 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (बीएएलआईसी) की होल्डिंग कंपनी है। वहीं बीईएल (भारती एंटरप्राइजेज लि.) भारती समूह से जुड़ा है।

भारती समूह ने पिछले महीने कहा था कि उसने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिये अपने संयुक्त उद्यम भागीदार फ्रांस स्थित एक्सा के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है।

सौदे के बाद, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की होल्डिंग कंपनी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीएलवीपीएल) के पास जीवन बीमा कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

सीसीआई ने ‘एक्स’ पर यह भी लिखा है कि नियामक ने ब्रुकग्रेंज इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से आलोक लोहिया के इंडो रामा सिंथेटिक्स (इंडिया) लिमिटेड (आईआरएसएल) की 20.51 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement