facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारती टेलीकॉम ने बॉन्ड इश्यू के जरिये स्वीकार कीं 111.5 अरब रुपये की बोलियां

Advertisement

रॉयटर्स को प्राप्त टर्म शीट के अनुसार बॉन्ड में मुख्य तौर पर म्युचुअल फंडों, बीमा कंपनियों, निजी क्रेडिट कार्डों और कुछ विदेशी बैंकों द्वारा खरीदारी की गई थी।

Last Updated- November 04, 2024 | 10:18 PM IST
Debt recovery

भारती एयरटेल की होल्डिंग कंपनी भारती टेलीकॉम ने अपने सबसे बड़े बॉन्ड इश्यू के जरिये 111.50 अरब रुपये मूल्य की बोलियां स्वीकार की हैं। तीन बैंकरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चालू वित्त वर्ष में यह देश का सबसे बड़ा कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गम भी है, जो जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक के निर्गम से आगे निकल गया है। एसबीआई ने 100 अरब रुपये जुटाए थे।

रॉयटर्स को प्राप्त टर्म शीट के अनुसार बॉन्ड में मुख्य तौर पर म्युचुअल फंडों, बीमा कंपनियों, निजी क्रेडिट कार्डों और कुछ विदेशी बैंकों द्वारा खरीदारी की गई थी और एसबीआई म्युचुअल फंड सबसे बड़ा एंकर निवेशक रहा है।

बार्कलेज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक इस बॉन्ड निर्गम के लिए प्रबंधक थे। इस बारे में बार्कलेज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से कोई प्रतिक्रिया हासिल नहीं की जा सकी है। भारती टेलीकॉम और एसबीआई म्युचुअल फंड ने इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए रॉयटर्स द्वारा भेजे गए ईमेल संदेश का कोई जवाब नहीं दिया है।

इस मामले से अवगत एक बैंकर ने कहा, ‘एंकर निवेशकों से मजबूत मांग देखी गई और ज्यादातर शेयर उनके द्वारा खरीद लिए गए।’ कंपनी ने 6 अलग अलग अवधि के बॉन्डों से यह रकम जुटाई जिनमें तीन वर्ष और 10 दिन के बॉन्ड से 20-20 अरब रुपये, चार वर्षीय बॉन्डों के जरिये 16.50 अरब रुपये, पांच वर्षीय बॉन्डों के जरिये 25 अरब रुपये और सात वर्षीय तथा 10 वर्षीय बॉन्ड पत्रों के जरिये 15-15 अरब रुपये शामिल हैं।

तीन वर्षीय बॉन्डों पर 8.65 प्रतिशत और तीन वर्षीय तथा 10 दिवसीय बॉन्डों पर 8.25 प्रतिशत सालाना चुकाया जाएगा। यह चार-वर्षीय और पांच-वर्षीय बॉन्डों पर 8.75 प्रतिशत तथा सात-वर्षीय और 10-वर्षीय बॉन्डों पर 8.90 प्रतिशत का कूपन ब्याज चुकाएगी। कंपनी ने दिसंबर 2023 में दो वर्षीय, तीन वर्षीय और पांच वर्षीय बॉन्डों की बिक्री के जरिये 80 अरब रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement