facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Telecom ने इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट से भारती एयरटेल में करीब 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

भारती एयरटेल के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के परिवार के पास भारती टेलीकॉम में 50.56 प्रतिशत और सिंगटेल के पास शेष 49.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Last Updated- November 07, 2024 | 1:26 PM IST
Bharti Airtel
Representative image

भारती एयरटेल की प्रवर्तक भारती टेलीकॉम ने भारती परिवार की निवेश कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से कंपनी में करीब 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी सूचना में लेनदेन के मौद्रिक मूल्य का खुलासा नहीं किया गया, हालांकि बीएसई में भारती एयरटेल के शेयर के बंद भाव 1.598.75 रुपये प्रति शेयर के आधार पर हिस्सेदारी का मूल्य 11,680 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

भारती एयरटेल बुधवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ भारती टेलीकॉम ने ‘ऑफ-मार्केट’ लेनदेन के जरिये इंडिया कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से भारती एयरटेल के करीब 1.2 प्रतिशत शेयर हासिल कर लिए हैं।’’

इस लेनदेन के बाद भारती टेलीकॉम की भारती एयरटेल में 40.33 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी, जबकि इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की कंपनी में 3.31 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

भारती एयरटेल के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के परिवार के पास भारती टेलीकॉम में 50.56 प्रतिशत और सिंगटेल के पास शेष 49.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 1:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement