facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भवीश अग्रवाल अपनी AI फर्म ‘कृत्रिम’ में करेंगे 2,000 करोड़ का निवेश, अगले साल 10 हजार करोड़ लगाने की योजना

Advertisement

2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा के अलावा कंपनी ने मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया से 2024 की शुरुआत में 5 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई थी।

Last Updated- February 04, 2025 | 10:36 PM IST

ओला के संस्थापक भवीश अग्रवाल ने अपनी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) फर्म कृत्रिम में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने की आज घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अगले साल भी कंपनी में 10,000 करोड़ रुपये लगाएंगे।  इस निवेश के साथ यह देश की पहली एआई यूनिकॉर्न है जिसने करीब 28 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा के अलावा कंपनी ने मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया से 2024 की शुरुआत में 5 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई थी। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने 2,000 करोड़ रुपये इ​क्विटी और कर्ज के जरिये जुटाए हैं। हालांकि इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी।

देश में एआई क्षेत्र में कृत्रिम के अलावा एक और कंपनी सर्वम एआई ने 2023 में 4.1 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई थी। इसमें लाइटस्पीड और पीक15 पार्टनर्स तथा खोसला वेंचर्स ने निवेश किया था। इस क्षेत्र से जुड़ी एक और कंपनी हनुमान भी पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। 

ओला इले​क्ट्रिक और ओला मोबिलिटी के संस्थापक अग्रवाल ने कृत्रिम एआई लैब शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कृत्रिम के काम को ओपन सोर्स समुदाय के लिए जारी किया जा रहा है। कंपनी ने अपनी कुछ तकनीकी रिपोर्ट भी प्रका​शित की है। चीन की डीपसीक द्वारा अपने मॉडल को ओपन सोर्स करने के मद्देनजर कृत्रिम ने भी अपने मॉडल को ओपन सोर्स करने की घोषणा की है।

अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘हम एक साल से एआई पर काम कर रहे हैं। आज हम अपने काम को ओपन सोर्स समुदाय के लिए जारी कर रहे हैं और कई तकनीकी रिपोर्ट भी प्रकाशित कर रहे हैं। हमारा ध्यान भारत के लिए एआई विकसित करने पर है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने ​एनवीडिया के साथ साझेदारी में भारत का पहला जीबी200 लगाया है, जो मार्च तक चालू हो जाएगा। हम साल के अंत तक इसे देश का सबसे बड़ा सुपरकंप्यूटर बनाएंगे।’

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement