facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google Maps छोड़ ओला मैप्स से जुड़ें: भवीश

Advertisement

Ola Maps का एक साल फ्री ट्रायल और 100 करोड़ रुपये के फ्री क्रेडिट के साथ आकर्षित करने की कोशिश

Last Updated- July 08, 2024 | 10:18 PM IST
भारत में OLA का बोलबाला, Uber काफी पीछे, Uber way behind Ola in India: Bhavish Aggarwal responds to Khosrowshahi

ओला के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी भवीश अग्रवाल डेवलपरों को गूगल मैप्स से नाता तोड़ने और ओला मैप्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कंपनी डेवलपरों को अपने कृत्रिम क्लाउड पर ओला मैप्स एक साल तक मुफ्त इस्तेमाल करने दे रही है। वह 100 करोड़ रुपये से ज्यादा फ्री क्रेडिट भी मुहैया करा रही है।

कंपनी ने गूगल मैप्स का इस्तेमाल बंद कर अपना ओला मैप्स अपनाना शुरू किया है। इससे करीब 100 करोड़ रुपये की सालाना बड़ी बचत होगी। अग्रवाल ने हाल में कंपनी का वर्कलोड प्रौद्योगिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म एजर से हटाकर अपने कृत्रिम क्लाउड पर स्थानांतरित किया है।

अग्रवाल ने सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘एजर से बाहर होने के बाद भारतीय डेवलपरों के लिए यह समय गूगल मैप्स से बाहर निकलने का है। हम ओला मैप्स पर सभी डेवलपरों को 1 वर्ष तक फ्री एक्सेस और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्री क्रेडिट दे रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम लंबे समय से भारत का मैप बनाने के लिए पश्चिमी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और वे हमारी विशिष्ट चुनौतियों को नहीं समझते हैं। जैसे सड़कों के नाम, शहरी परिवर्तन, चुनौतीपूर्ण ट्रैफिक, बिना मानक वाली सड़कें आदि। ओला मैप्स एआई-संचालित भारत-केंद्रित एल्गोरिदम, करोड़ों वाहनों के रियल-टाइम डेटा, ओपन सोर्स का लाभ उठाने और बड़े पैमाने पर योगदान देने के साथ इन समस्याओं का समाधान करता है।’

ओला ने कहा कि वह सिर्फ आज के लिए मैप नहीं बना रही है, बल्कि कल के मोबिलिटी इनोवेशन के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार कर रही है। स्वचालित वाहनों से लेकर उड़ने वाली टैक्सियों और ड्रोन तक, मोबिलिटी के भविष्य में ऐसे मैप की मांग बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - July 8, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement