facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BHEL Q3 results: बढ़ती लागत से PSU कंपनी को हुआ 163 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Advertisement

BHEL Q3 results: एक साल पहले की समान अवधि में BHEL ने 31 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

Last Updated- February 13, 2024 | 4:29 PM IST
BHEL

BHEL Q3 results: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने मंगलवार यानी 13 फरवरी को चालू वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही (Q3FY24) के अपने नतीजों की घोषणा कर दी।

BHEL का घाटा बढ़कर 163 करोड़ रुपये हुआ

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में बढ़ती लागत से BHEL का शुद्ध घाटा बढ़कर 163 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में सरकारी कंपनी ने 31 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

Also read: Hindalco Q3 results: एल्युमीनियम कंपनी का नेट प्रॉफिट 71.1 फीसदी बढ़ा, मगर शेयर 12 फीसदी लुढ़का

BHEL ने कमाए 5,607.96 करोड़ रुपये

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 4.56 फीसदी बढ़कर 5,503.81 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,263.38 करोड़ रुपये था। Q3FY24 में कंपनी की कुल आय 5,607.96 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,362.27 करोड़ रुपये थी।

कच्चे माल की बढ़ती लागत से जूझ रही कंपनी

BHEL ने FY2023 की चौथी तिमाही में अपने तिमाही लाभ में गिरावट दर्ज की थी और तब से PSU कंपनी तिमाही घाटा रिपोर्ट कर रही है। BHEL स्टील, तांबा और रबर जैसे प्रमुख कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से जूझ रही है। कैलेंडर वर्ष 2023 में हर तिमाही में इन तीनों वस्तुओं की कीमतें सालाना आधार पर बढ़ीं।

BHEL भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनियों में से एक है, जो उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग और सर्विसिंग में लगी हुई है।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement