facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

27,000 करोड़ से ज्यादा रहा BHEL का रेवेन्यू , 2 लाख करोड़ की है ऑर्डर बुक

Advertisement

बिजली क्षेत्र में उसने 81,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल कर अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी। औद्योगिक खंड में 11,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले।

Last Updated- April 20, 2025 | 3:23 PM IST
BHEL
प्रतीकात्मक तस्वीर

सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी बीएचईएल ने रविवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान उसका राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर 27,350 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने बीते वर्ष के दौरान 92,534 करोड़ रुपये का अबतक का सबसे अधिक ऑर्डर भी हासिल किया। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक 1,95,922 करोड़ रुपये हो गई।

बयान के अनुसार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 27,350 करोड़ रुपये (अस्थायी) का राजस्व दर्ज किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा कि बिजली क्षेत्र में उसने 81,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल कर अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी। औद्योगिक खंड में 11,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले।

सरकारी महारत्न PSU है BHEL

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भारत की एक प्रमुख सरकारी कंपनी है, जो बिजली उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है। 1964 में स्थापित, यह कंपनी भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन संचालित होती है। BHEL का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और यह देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। यह बिजली संयंत्र उपकरणों जैसे टरबाइन, जेनरेटर, बॉयलर और अन्य सहायक उपकरणों के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति करती है।

BHEL ने देश भर में 1,70,000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित की है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करती है। कंपनी थर्मल, हाइड्रो और परमाणु बिजली परियोजनाओं के लिए उपकरण बनाती है। इसके अलावा, यह नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक सेक्टर में भी सक्रिय है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

 

 

Advertisement
First Published - April 20, 2025 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement