facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bhushan Steel Bank ‘fraud’ case: ED ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Advertisement

टाटा स्टील लिमिटेड ने 2018 में कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पूरी करने के बाद भूषण स्टील का अधिग्रहण कर लिया था।

Last Updated- January 12, 2024 | 3:05 PM IST
arrested
Representative Image

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व कंपनी भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के खिलाफ धन शोधन से जुड़े कथित 56,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिन लोगों को गुरुवार को हिरासत में लिया गया है उनमें कंपनी के पूर्व बैंकिंग उपाध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी, पूर्व लेखा उपाध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल, पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नितिन जौहरी, पूर्व प्रोमोटर नीरज सिंघल के बहनोई अजय मित्तल और बहन अर्चना मित्तल शामिल हैं।

टाटा स्टील लिमिटेड ने 2018 में कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पूरी करने के बाद भूषण स्टील का अधिग्रहण कर लिया था।

ईडी के अनुसार, भूषण स्टील लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक नीरज सिंघल और उनके साथियों ने कई फर्जी कंपनियां बनायी और बीएसएल से जुड़े प्रोमोटरों और संस्थाओं ने कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी के तौर पर ‘‘कई संस्थाओं के जरिए पैसा एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भेजा।’’

धन शोधन का यह मामला कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जांच एजेंसी गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा दाखिल आरोपपत्र से सामने आया।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement