facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायल का शुद्ध‍ घाटा 356 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 11:55 PM IST
BIAL net loss Rs 356 crore
Creative Commons license

फेयरफैक्स के स्वामित्व वाली बेंगलूर इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बायल) ने कोविड के लगातार पड़ते असर के कारण वित्त वर्ष 2022 में 356.89 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ नुकसान दर्ज किया है। बायल बेंगलूरु में देश के तीसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट का परिचालन करती है।

इसकी तुलना में जीएमआर समूह के स्वामित्व वाले दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने वित्त वर्ष 22 में 17.68 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ लाभ अर्जित किया है। डायल देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट दिल्ली का परिचालन करती है। अदाणी समूह के स्वामित्व वाली मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेडट (मायल) ने वित्त वर्ष 22 में 177.17 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ नुकसान दर्ज किया है।

बायल के सालाना वित्तीय विवरण में कहा गया है कि एटीएफ की उच्च कीमत के कारण किराया बढ़ा लेकिन बढ़ती महंगाई और भूराजनीतिक परेशानी से देसी व विदेशी विमानन ट्रैफिक की रिकवरी पर असर पड़ सकता है। पर वित्त वर्ष 23 के लिए परिदृश्य नि:संदेह सकारात्मक बना हुआ है।

विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में एटीएफ की लागत करीब 40 फीसदी होती है और उसकी वित्तीय व्यवहार्यता पर असर डालती है। रूस-यूक्रेन युद्ध‍ के बीच एटीएफ की कीमतों में पिछले कई महीनों से भारी उतारचढ़ाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान में भारतीय दवा से 18 बच्चे मरने का आरोप

बायल के प्रवक्ता ने कहा, कोविड के दौरान चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद एयरपोर्ट ऑपरेटर ने परिचालन रणनीतियों व वित्तीय पुनर्गठन क्रियान्वित किया है ताकि कनेक्टिविटी व सामान्य प्रदर्शन में सुधार हो। इसके परिणामस्वरूप बेंगलूरु एयरपोर्ट ने मौजूदा वित्त वर्ष में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक 1.63 करोड़ यात्रियों का स्वागत किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 66.1 लाख रहा था। प्रवक्ता ने कहा, बायल के वित्तीय प्रदर्शन में भी मजबूती दर्ज हुई क्योंकि यात्रियों की संख्या हाल के महीनों में कोविड के पूर्व स्तर पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement