facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस की Meta के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्पोक्सपर्सन को वांटेड लिस्ट में डाला

Advertisement

रूसी अधिकारियों द्वारा अक्टूबर में मेटा को ‘आतंकवादी और चरमपंथी’ संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया गया।

Last Updated- November 27, 2023 | 12:25 PM IST
Meta
Representative Image

रूस ने अमेरिकी प्रोद्योगिकी कंपनी ‘मेटा’ के प्रवक्ता को वांछित सूची में शामिल किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा बनाए गए एक ऑनलाइन डेटाबेस से यह जानकारी सामने आई।

मेटा, सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ की मालिकाना कंपनी है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ और स्वतंत्र समाचार कंपनी ‘मीडियाजोना’ ने सबसे पहले इसका खुलासा करते हुए बताया कि मेटा संचार निदेशक एंडी स्टोन को रविवार को वांछित सूची में शामिल किया गया।

रूसी अधिकारियों द्वारा अक्टूबर में मेटा को ‘आतंकवादी और चरमपंथी’ संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों में जांच का विवरण या स्टोन के खिलाफ आरोपों की जानकारी साझा नहीं की गई।

मेटा की तरफ से भी इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूस की स्वतंत्र समाचार वेबसाइट मीडियाजोना के मुताबिक, स्टोन को फरवरी 2022 में वांछित सूची में शामिल किया गया था, लेकिन उस समय अधिकारियों ने इससे संबंधित कोई बयान नहीं दिया तथा इस सप्ताह तक इससे जुड़ी कोई रिपोर्ट मीडिया में नहीं आई। इस साल मार्च में रूस की संघीय जांच समिति ने मेटा में एक आपराधिक जांच शुरू की थी।

इसमें आरोप लगाया गया था कि 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर मॉस्कों के हमले के बाद कंपनी की कार्रवाई रूसियों के खिलाफ हिंसा भड़काने जैसी थी। रूस के सैनिकों के यूक्रेन जाने के बाद स्टोन ने मेटा की ‘घृणा भाषण’ नीति में अस्थायी बदलाव की घोषणा की थी।

इसी बयान में, स्टोन ने कहा था कि ‘रूसी नागरिकों के खिलाफ हिंसा के आह्वान’ पर प्रतिबंध रहेगा। मीडियाजोना ने रविवार को दावा किया कि रूस की एक अदालत ने ‘आतंकवाद को बढ़ावा देने’ के आरोप में स्टोन के खिलाफ इस महीने की शुरूआत में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रिपोर्ट में जानकारी के स्रोत का जिक्र नहीं किया गया।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement