facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata-Bosch ने मिलाया हाथ, देश में सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन को मिलेगा बूस्ट

Advertisement

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और बॉश असम में आगामी ‘असेंबली’ एवं टेस्ट यूनिट और गुजरात के ‘फाउंड्री’ (कारखाने) में चिप पैकेजिंग व मैन्यूफैक्चरिंग में सहयोग करेंगी।

Last Updated- July 17, 2025 | 3:27 PM IST
tata bosch

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के लिए जर्मनी की टेक कंपनी रॉबर्ट बॉश जीएमबीएच (Robert Bosch GmbH) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारतीय टेक कंपनी ने गुरुवार को बताया कि दोनों कंपनियों के बीच समझौता के अंतर्गत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और बॉश असम में आगामी ‘असेंबली’ एवं टेस्ट यूनिट और गुजरात के ‘फाउंड्री’ (कारखाने) में चिप पैकेजिंग व मैन्यूफैक्चरिंग में सहयोग करेंगी।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रणधीर ठाकुर ने कहा, ‘‘यह साझेदारी भारत में एक समग्र सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक परिवेश तैयार करने में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसमें दुनिया भर के ग्राहकों के लिए अनुकूल पेशकशें शामिल हैं। सबसे अहम बात यह है कि हमारा सहयोग वैश्विक मंच पर भारतीय इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र की नेतृत्वकारी स्थिति बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।’’

Also Read | TCS की बेंच पॉलिसी शोषणकारी- IT कर्मचारी यूनियन, लेबर मिनिस्ट्री को भेजा लेटर

सप्लाई चेन की फ्लै​क्सिबिलिटी बढ़ेगी: बॉश 

रॉबर्ट बॉश जीएमबीएच के कार्यकारी उपाध्यक्ष (सेमीकंडक्टर संचालन) डर्क क्रेस ने कहा, ‘‘ बॉश उन्नत ‘ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक’ की बढ़ती मांग और परिवहन के भविष्य को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझता है। बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और सप्लाई चेन की फ्लै​क्सिबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बॉश को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है।’’

दोनों कंपनियां व्हीकल्स इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सर्विसेज के अंतर्गत लोकल परियोजनाओं की पहचान करेंगी और उन्हें आगे बढ़ाएंगी। इसका फायदा दोनों कंपनियों का होगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement