facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वोडा आइडिया, इंडस टावर्स के शेयरों में बड़ी उछाल

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 11:13 PM IST
Stock market today

वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स के शेयरों में सोमवार को तेजी दर्ज हुई क्योंकि केंद्र सरकार ने वोडा आइडिया में अपनी हिस्सेदारी 33 फीसदी करने का फैसला लिया है। वोडा आइडिया का शेयर बीएसई पर करीब 20 फीसदी चढ़कर 8.26 रुपये पर बंद हुआ जबकि इंडस टावर्स का शेयर करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 162 रुपये पर बंद हुआ।

शुक्रवार को अंतत: सरकार ने 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया ब्याज को वोडाफोन आइडिया की इक्विटी में तब्दील करने की मंजूरी दे दी। वोडा आइडिया के निदेशक मंडल ने पिछली जनवरी में प्रस्ताव मंजूर कर लिया था लेकिन यह पिछले कई महीनों से अटका हुआ था।

विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम वोडाफोन आइडिया के लिए अल्पावधि में सकारात्मक होगा। हिस्सेदारी के अलावा प्रवर्तकों की तरफ से संभावित तौर पर पूंजी लगाए जाने से कंपनी को बकाया भुगतान करने और 5जी नेटवर्क में निवेश में मदद मिलेगी। सोमवार को वोडा आइडिया ने मोटोरोला संग करार की भी घोषणा की, ताकि 5जी की अबाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो। यह घटनाक्रम इंडस टावर्स के लिए भी सकारात्मक माना जा रहा है क्योंकि इससे नकदी प्रवाह में सुधार होगा ।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement