facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro के स्वास्थ्य सेवा कारोबार में AI की बदौलत बड़ी उछाल!

Advertisement

Wipro: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एआई का दबदबा, कंपनी के पास बड़े सौदों की भरमार

Last Updated- March 07, 2024 | 10:07 PM IST
Wipro's results better than expected, yet analysts' opinions divided Wipro के नतीजे अनुमान से बेहतर फिर भी विश्लेषकों की राय जुदा

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के पास स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) की अगुआई वाले बड़े सौदों के अच्छे-खासे प्रस्ताव हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र विप्रो का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी क्षेत्र है, जो कंपनी के राजस्व में लगभग 14 प्रतिशत का योगदान देता है।

जहां अधिकांश दूसरे कारोबारों में वृद्धि घटी है, वहीं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र ने दिसंबर तिमाही के दौरान स्थिर मुद्रा के आधार पर पिछले साल की तुलना में 9.9 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले 7.5 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की।

विप्रो के उपाध्यक्ष (स्वास्थ्य सेवा) अनुज कुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि विप्रो के पास सभी तरह के प्रस्ताव हैं, भुगतानकर्ता और प्रदाताओं दोनों के। इनमें एआई और ऑटोमेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा क्लाउड पर डेटा और एनालिटिक्स शामिल है जिन्हें तेजी से अपनाया जा रहा है।

विप्रो के स्वास्थ्य सेवा कारोबार के प्लेटफॉर्म बदलाव के बड़े और मध्य आकार के सौदों को अंजाम दे रहे हैं। एआई, ऑटोमेशन और प्लेटफॉर्म आधुनिकीकरण के जरिये प्रतिबद्ध कारोबारी बदलाव और कारोबारी मूल्य प्रदान करने वाले बड़े सौदे हमारे पास हैं।

उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने के साथ ही ग्राहकों की एआई के नेतृत्व वाली डिजिटल परिवर्तन की पहल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विप्रो के लिए विकास की प्रमुख संचालक हैं। अमेरिकी सरकार की स्वास्थ्य सेवा में विप्रो के एआई और ऑटोमेशन से सक्षम कारोबारी प्लेटफार्मों ने भुगतानकर्ताओं को अधिक सदस्यता वृद्धि के लिए सदस्य अनुभव और परिचालन दक्षता में सुधार करने में सक्षम किया है।

कुमार ने कहा कि विप्रो ने दावे, बिलिंग और नामांकन तथा प्रदाता प्रबंधन में 60 से अधिक मौजूद और गैर-मौजूद बॉट तैनात करने में पांच अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा के भुगतानकर्ताओं की मदद की। एआई/एमएल बॉट्स का उपयोग करने वाले इस संपर्क केंद्र रूपांतरण से भुगतानकर्ता को लागत में 33 प्रतिशत कमी तथा अधिक प्रतिक्रिया दर हासिल करने में मदद मिली।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement