facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MRF के शेयर में 5,000 रुपये का मोटा उछाल, निवेशक हुए मालामाल

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 5:08 PM IST
MRF dividend

MRF Q4 Results: टायर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मजबूत तिमाही नतीजों के चलते मोटा उछाल आया है। MRF के शेयर की कीमत में बुधवार को तगड़ा उछाल आया और यह पांच प्रतिशत से अधिक उछलकर 93,600 रुपये के उच्च स्तर पर बंद हुआ।

एमआरएफ (MRF Limited) के शेयर में उछाल दरअसल मार्च तिमाही के परिणाम जारी करने के साथ 1,690 प्रतिशत का डिविडेंड (10 रुपये के अंकित मूल्य पर 169 रुपये प्रति शेयर) देने की घोषणा के बाद आया है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 86 प्रतिशत बढ़कर 313.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एमआरएफ ने एक साल पहले की इसी अवधि में 168.53 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

नतीजों से गदगद निवेशकों ने कंपनी का शेयर जमकर ख़रीदा जिससे बीएसई सेंसेक्स पर कंपनी का स्टॉक 5.65 प्रतिशत या 5,003.10 रुपये चढ़कर 93,600 पर पहुंच गया।

कंपनी की ऑपरेशंस से इनकम भी 10 फीसदी बढ़कर 5,841.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 5,304.8 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने इससे पहले तीन रुपये के दो अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। बीते वित्त वर्ष के लिए कुल डिविडेंड 175 रुपये प्रति शेयर होता है।

वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का मुनाफ़ा 8.4 प्रतिशत बढ़कर 739.52 करोड़ रुपये हो गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 681.67 करोड़ रुपये था।

Apollo Tyres का स्टॉक भी 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर

इसके अलावा Apollo Tyres का स्टॉक भी बीएसई पर तीन फीसदी की तेजी के साथ 52 सप्ताह के उच्च स्तर 357 रुपये पर पहुंच गया। कच्चे माल की कीमतों में और मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के कारण पिछले एक सप्ताह में कंपनी का शेयर आठ प्रतिशत मजबूत हुआ है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement