facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola Electric को लेकर बड़ी खबर

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भावीश अग्रवाल ने कहा, ‘हमने वादा किया था। अब हमने उसे पूरा कर लिया है।

Last Updated- December 30, 2024 | 11:29 PM IST
Ola Electric plans to set up 10,000 sales and service outlets by the end of 2025 Ola Electric की 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की योजना

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज कहा कि उसने देश भर में 4,000 स्टोर तक अपने नेटवर्क का विस्तार कर लिया है। यह मौजूदा नेटवर्क की तुलना में चार गुना वृद्धि है। कंपनी ने कहा कि यह ईवी की पैठ के महत्वपूर्ण विस्तारों में से एक है जिससे देश में पहुंच, विकास और इस्तेमाल को बढ़ावा मिला है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि इससे इस क्षेत्र में उसका नेतृत्व मजबूत हुआ है। कंपनी ने कहा कि सेवा सुविधाओं से लैस कॉ-लोकेटेड 3,200 से अधिक नए स्टोरों की शुरुआत के साथ वह बड़े स्तर पर ईवी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे बड़े और मझोले शहरों से आगे बढ़कर देश के लगभग हर कस्बे और तहसील तक पहुंचा जा सके।

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भावीश अग्रवाल ने कहा, ‘हमने वादा किया था। अब हमने उसे पूरा कर लिया है। आज का दिन भारत की ईवी यात्रा में बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि हम हर शहर, कस्बे और तालुका तक अपने नेटवर्क का विस्तार कर कर रहे हैं। सर्विस सेंटरों के साथ अपने नए खुले स्टोरों से हमने ईवी खरीद और स्वामित्व के अनुभव को पूरी तरह से नया रूप दिया है। हम अपने ‘सेविंग्स वालास्कूटर’ अभियान के साथ नए मानक कायम कर रहे हैं। जैसे-जैसे हम बढ़ रहे हैं, हम नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने और देश की यात्रा को ‘एंडआइसएज’ की ओर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

इस नेटवर्क विस्तार के मौके पर ओला इलेक्ट्रिक ने एस1 मॉडल पर 25,000 रुपये तक के लाभ वाली पेशकश शुरू की जो खास तौर पर 25 दिसंबर, 2024 के लिए ही थी।

दुनिया की टॉप Audit एजेंसी की रिपोर्ट, इन सेक्टर्स में बरसेगा अब पैसा ही पैसा

 

WATCH : amazon, flipkart, blinkit जैसी e-commerce कंपनियों में delivery boys नौकरी की सच्चाई..

 

Advertisement
First Published - December 25, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement