facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Disney+ यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द बंद होने जा रही है ये सर्विस, जानें डिटेल्स

Advertisement

Iger ने इंटरव्यू में कहा, “हम पासवर्ड शेयर करने में अपना पहला वास्तविक प्रयास जून 2024 से शुरू करने जा रहे हैं।”

Last Updated- April 06, 2024 | 9:04 AM IST
Disney+
Representative Image

Disney+ Password Sharing: अगर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney+ के सब्सक्राइबर हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि कंपनी बहुत जल्द अपनी एक सर्विस पर नकेल कसने जा रही है।

क्या है वो सर्विस?

Netflix की तरह Disney+ ने लॉग-इन पासवर्ड शेयरिंग के ऑप्शन पर बैन लगाने की तैयारी कर ली है। Walt Disney Co के सीईओ Bob Iger ने इस बात की पुष्टि CNBC के साथ एक इंटरव्यू में की।

यह भी पढ़ें: Zee Layoffs: Zee Entertainment करेगी 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी, चेयरमैन और CEO ने दिए बयान

क्या कहा CEO Iger ने?

Iger ने इंटरव्यू में कहा, “हम पासवर्ड शेयर करने में अपना पहला वास्तविक प्रयास जून 2024 से शुरू करने जा रहे हैं।” साथ ही जानकारी दी कि डिज्नी प्लस स्ट्रीमिंग सर्विस (Disney Plus streaming service) के लिए पासवर्ड शेयरिंग पर पूरी तरह से रोक सितंबर 2024 तक लागू होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के इस कदम का मकसद Disney+ के स्ट्रीमिंग रेवेन्यू को बढ़ावा देने और प्रॉफिट हासिल करना है। पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने का Disney का यह निर्णय स्ट्रीमिंग प्रतिद्वंद्वी नेटफ्लिक्स के बाद आया है।

इस नए नियम के आने से यूजर्स अपने घर के बाहर किसी के भी साथ अपना डिज्नी पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Disney के बाद Reliance Industries की एक और बड़ी डील, इस कंपनी का 13% हिस्सा खरीदने का प्लान

फिलहाल कंपनी ने ये नियम कुछ ही देशों में लागू किया है। लेकिन Iger ने कंफर्म किया है कि सितंबर तक यह पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा।

बता दें कि Iger से पहले फरवरी में कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ह्यू जॉनस्टन ने भी पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने के संकेत दिए थे।

जॉनस्टन ने कहा था कि जो यूजर्स अपने घर के बाहर किसी अन्य यूजर को अपने अकाउंट का एक्सेस देना चाहेंगे तो उन्हें एडिशनल फीस देनी पड़ेगी। हालांकि उन्होंने अमाउंट का खुलासा नहीं किया था।

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement