facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर, Adani Green पर हजारों करोड़ निवेश करने के लिए तैयार अदाणी परिवार

Advertisement

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी में 9,350 करोड़ रुपये का यह निवेश ‘उधारी चुकाने और त्वरित पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा।’

Last Updated- December 26, 2023 | 4:15 PM IST
Adani Group Share
Representative Image

अरबपति गौतम अदाणी और उनका परिवार समूह की हरित ऊर्जा इकाई में 9,350 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहा है ताकि कंपनी वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य हासिल कर सके।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी में 9,350 करोड़ रुपये का यह निवेश ‘उधारी चुकाने और त्वरित पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा।’

हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय कंपनी के पास पहले से ही 19.8 गीगावाट की क्षमता और संसाधन-संपन्न इलाके में दो लाख एकड़ से अधिक भूमि (40 गीगावॉट से अधिक की अतिरिक्त क्षमता के बराबर) का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) है।

कंपनी ने वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य तय किया हुआ है। उसके निदेशक मंडल ने प्रवर्तकों को 1,480.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 9,350 करोड़ रुपये की राशि के तरजीही वारंट जारी करने की मंजूरी दे दी है। तरजीही वारंट जारी करने के लिए नियामकीय एवं वैधानिक निकायों की भी मंजूरी लेनी होगी।

इसके अलावा 18 जनवरी को होने वाली कंपनी की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में भी इसपर शेयरधारकों की स्वीकृति ली जाएगी। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने पहले गुजरात के खावड़ा में स्थित देश के सबसे बड़े सौर पार्क में 2,167 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आठ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंकों द्वारा 1.36 अरब डॉलर की निर्माण सुविधा लगाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : स्टील सेक्टर के लिए PLI 2.0 पर काम जारी, कंपनियों को स्टील इंपोर्ट पर अंकुश लगाने जैसे कदमों का इंतजार

इसके अलावा एजीईएल ने 1.42 अरब डॉलर की इक्विटी पूंजी (प्रवर्तकों के तरजीही आवंटन से 1.12 अरब डॉलर और टोटलएनर्जीज जेवी से 30 करोड़ डॉलर) की घोषणा की थी। यह तीन अरब डॉलर से अधिक की पूंजी के बराबर है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ‘‘यह एजीईएल के लक्ष्य के लिए दीर्घकालिक निवेशकों, रणनीतिक साझेदारों, वित्तीय संस्थानों और बैंकों के साथ प्रवर्तक की सतत प्रतिबद्धता के साथ गहरी दिलचस्पी को दर्शाता है।’’

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement