facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta पर बड़ी खबर! ऊंची ब्याज दर वाले कर्ज का किया भुगतान, शेयर्स पर रखें नजर

Advertisement

कंपनी पर 55 करोड़ डालर का शुद्ध कर्ज कम हुआ, जिससे इसके बहीखाते में और मजबूती आई है। रेटिंग एजेंसियों ने इस कदम को सकारात्मक रूप से लिया है।

Last Updated- March 12, 2025 | 5:44 PM IST
Vedanta Demerger

खनन समूह वेदांता लिमिटेड (Mining conglomerate Vedanta Ltd) ने पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) से मिली राशि और कम ब्याज दर पर 35 करोड़ डॉलर की नई सुविधा के मिश्रण से 90 करोड़ डॉलर के उच्च लागत वाले ऋण का भुगतान किया है। इसके परिणामस्वरूप कंपनी पर 55 करोड़ डालर का शुद्ध कर्ज कम हुआ और इसके बहीखाते में और मजबूती आई है।

यह ऋण वेदांता की सहायक कंपनी THL Zinc Ventures ने मई 2023 में 13.9 प्रतिशत ब्याज दर पर लिया था, जिसे आंशिक रूप से जून 2024 में वेदांता द्वारा जुटाए गए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के क्यूआईपी फंड से चुकाया गया।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा, वेदांता (Vedanta) ने जेपी मॉर्गन और अन्य बैंकरों से 9.6 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से 35 करोड़ डॉलर का नया ऋण जुटाया, जिससे वार्षिक ब्याज लागत नौ करोड़ डॉलर कम हो गई।

यह कदम वेदांता की व्यापक ऋण कमी (deleverage) रणनीति के अनुरूप है। दिसंबर तिमाही तक, कंपनी का शुद्ध ऋण-से-EBITDA अनुपात 1.9x (Q1 FY24) से घटकर 1.4x हो गया, जबकि इसका मध्यम अवधि का लक्ष्य 1x है।

इस बीच, वेदांता की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ( Vedanta Resources Ltd (VRL)) ने अपना ऋण घटाकर 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया है, जो एक दशक में सबसे निचला स्तर है।

फरवरी में, वेदांता ने 9.40-9.50 प्रतिशत कूपन दर पर 2,600 करोड़ रुपये के असुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) जारी किए, जिसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोटक, निप्पॉन, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और एक्सिस सहित संस्थागत निवेशकों की भागीदारी रही।

रेटिंग एजेंसियों ने इस कदम को सकारात्मक रूप से लिया है। ICRA और CRISIL ने वेदांता को ‘AA रेटिंग/विकासशील प्रभावों के साथ वॉच’ (AA Rating/Watch with Developing Implications) प्रदान की, जिससे कंपनी को भविष्य में कम लागत पर पुनर्वित्त के विकल्पों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Fitch की आई रिपोर्ट, इन बैंकों की रेटिंग में किया बदलाव

Vedanta: हिंदुस्तान जिंक के शेयरधारकों को लिखा पत्र, बता दिया 2030 का टारगेट

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement