facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बड़ी खबर! Vedanta ने हिंदुस्तान जिंक में गिरवी रखे अपने शेयर

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 1:33 PM IST
vedanta demerger

अनिल अग्रवाल की Vedanta Limited ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी लगभग सभी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है।

CNBCTV18 की रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने 22 मई को Axis Trustee Services Ltd के पक्ष में 13.94 करोड़ शेयर या कुल इक्विटी का 3.3 फीसदी गिरवी रखा है।

बता दें कि हिंदुस्तान जिंक में प्रमोटर वेदांता की 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसे कंपनी ने लगभग पूरी तरह से गिरवी रख दिया है।

कंपनी ने पिछले महीने एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के साथ हिंदुस्तान जिंक में 10 करोड़ शेयर या अपनी इक्विटी का 2.44 प्रतिशत हिस्सा गिरवी रखा था, जिसके बाद से हिंदुस्तान जिंक में कुल गिरवी हिस्सेदारी 91 प्रतिशत हो गई।

इस खबर के आने से हिंदुस्तान जिंक के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के शेयर सुबह एक फीसदी गिरकर 304 रुपये के भाव पर आ गए हैं।

आमतौर पर किसी कंपनी को अपने शेयर गिरवी रखने के पीछे का मकसद पैसा जुटाना होता है।

बता दें कि यह प्लेज की खबर कंपनी के $500 मिलियन मूल्य के जंक-रेटेड बॉन्ड की मैच्योरिटी से ठीक पहले आई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, वेदांता ने 18.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की, जो कि वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड था।

मौजूदा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आधार पर कंपनी की पैरेंट कंपनी Vedanta Resources को भुगतान के तौर पर 4,683 करोड़ रुपए या 56.4 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

31 मार्च तक, , लिस्टेड कंपनी पर 45,620 करोड़ रुपये का कुल कर्ज था। अग्रवाल ने वेदांत में किसी भी संभावित हिस्सेदारी की बिक्री की खबरों का बार-बार खंडन किया, लेकिन हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि दिसंबर में प्रमोटर होल्डिंग 69.6 प्रतिशत से गिरकर 68.1 प्रतिशत हो गई।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement