facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कॉफी बिजनेस में ‘बड़ा अवसर, स्टारबक्स के कारोबार को बढ़ाएंगे: CEO डिसूजा

Advertisement

टाटा स्टारबक्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) और स्टारबक्स कॉरपोरेशन के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है जो भारत में स्टारबक्स कैफे चलाता है।

Last Updated- December 01, 2024 | 9:36 PM IST
Starbucks

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी सुनील डिसूजा का कहना है कि कंपनी भारत में कॉफी व्यवसाय में एक ‘बड़ा अवसर’ देखती है और अपने संयुक्त उद्यम टाटा स्टारबक्स (Starbucks) के तहत कैफे का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

टाटा स्टारबक्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) और स्टारबक्स कॉरपोरेशन के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है जो भारत में स्टारबक्स कैफे चलाता है।

स्टारबक्स वित्त वर्ष 2027-28 तक कैफे की संख्या को 1,000 तक ले जाने की योजना बना रहा है। सितंबर तिमाही तक संयुक्त उद्यम के 70 शहरों में 457 स्टोर हैं। टीसीपीएल को अपने वेंडिंग व्यवसाय ‘टाटा माईबिस्ट्रो’ से भी वृद्धि की उम्मीद है, जो इस क्षेत्र में अपेक्षाकृत नया है, जो मुख्य रूप से संस्थागत ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की कॉफी, चाय और अन्य पेय प्रदान करता है।

डिसूजा ने कहा, ‘स्टारबक्स के साथ, हम बहुत स्पष्ट हैं कि स्टोर की लाभप्रदता कोई मुद्दा नहीं है। और जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हम जानते हैं कि हम इससे लाभ कमा सकते हैं।’

स्टारबक्स अब 500 से अधिक स्टोर के साथ देश की सबसे बड़ी कॉफी श्रृंखला बन गई है। उन्होंने कहा कि यह अभी भी एक छोटा बाजार है और इसमें लंबा रास्ता तय करना है। वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा स्टारबक्स की परिचालन आय 12 प्रतिशत बढ़कर 1,218.06 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, विस्तार के कारण इस अवधि में घाटा बढ़कर 79.97 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 9:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement