facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PC Jeweller के लिए बड़ी मुश्किलें, दिवालिया होने की कगार पर है ज्वैलरी कंपनी

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने PC Jeweller के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर की है।

Last Updated- August 03, 2023 | 11:26 AM IST
PC jewller insolvency

उत्तर भारत की दिग्गज ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पब्लिक सेक्टर लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (SBI)  ने कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर की है।

बता दें कि देश के सबसे बड़ें सरकारी बैंक ने याचिका राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में दायर की है।

NCLT ने मांगा जबाव

एनसीएलटी की दिल्ली स्थित प्रधान पीठ ने पिछले सप्ताह PC ज्वैलर को नोटिस जारी कर दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (Insolvency & Bankruptcy Code)की धारा 7 के तहत उसके वित्तीय ऋणदाता SBI द्वारा दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें : Reliance Retail का मूल्य दशकों पुराने तेल-रसायन खंड के मुकाबले दोगुना हुआ

एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली मुख्य पीठ ने मामले की सुनवाई 2 अगस्त के लिए सूचीबद्ध कर दी थी।
हालांकि, जब मामला बुधवार को स्थगित कर दिया गया तो पीसी ज्वैलर की ओर से पेश वकील ने SBI की याचिका पर जारी नोटिस पर जवाब दाखिल करने के लिए
NCLT से और समय मांगा।

इसके बाद दिवालिया न्यायाधिकरण ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की है।

क्या करता है PC Jeweller?

पीसी ज्वैलर सोने, हीरे, चांदी, कीमती पत्थर, सोने के आभूषण/वस्तुओं, हीरे जड़ित आभूषण और विभिन्न डिजाइनों/विशिष्टताओं के चांदी के लेखों के व्यापार, निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में लगा हुआ है।

पीसी ज्‍वैलर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी ने 14 बैंकों से लोन ले रखा है। जिसमें SBI, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक और PNB जैसे कई बड़े बैंक शामिल हैं।

वहीं, इस साल 30 मई को कंपनी PC Jeweller ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। मार्च 2023 में कंपनी ने 173.24 करोड़ की नेट सेल की थी, जो पिछले साल की समान अवधि के 168.99 करोड़ के आंकड़े से ज्यादा है।

प्रॉफिट होने के बाद भी कंपनी ने बैंक से लिए गए लोन का भुगतान नहीं किया, जिसको लेकर मामला अब NCLT के पास चला गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर, 2022 तक ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्‍वैलर्स पर 3,466.28 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया था। साथ ही इस लोन पर 295.31 करोड़ की ब्‍याज भी बताई जा रही है।

कंपनी के शेयर में गिरावट

पीसी ज्‍वेलर्स के शेयर आज यानी गुरुवार को 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 27.70 रुपये पर कारोबार करते दिख रहे हैं। वहीं, कल यानी बुधवार को 27.85 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि एक दिन के मुकाबले में कंपनी के शेयर में 2.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें : Ambuja Cement ने 5,000 करोड़ रुपये में किया Sanghi Industries का अधिग्रहण

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement