facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Payments Bank को बड़ी राहत! विदेश पैसा भेजने के मामले में ED को नहीं मिला कोई सबूत

Advertisement

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 31 जनवरी को एक्शन के बाद से पेटीएम के शेयरों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

Last Updated- February 19, 2024 | 4:53 PM IST
Paytm Payments Bank

फाइनेंशियल रेगुलेटरी बॉडी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Patym Payments bank) में संभावित विदेशी मुद्रा उल्लंघनों की जांच में अभी तक कोई उल्लंघन नहीं मिला है। रायटर्स की खबर के अनुसार, इस मामले से सीधे तौर पर परिचित एक सरकारी सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वन 97 कम्युनिकेशंस की subsidiary कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के विदेशी लेनदेन की जांच करने की बात कही थी।

पेटीएम के शेयरों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 31 जनवरी को एक्शन के बाद से पेटीएम के शेयरों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर अपने अकॉउंट या वॉलेट में नए फंड स्वीकार करने पर रोक लगा दी थी। आरबीआई के इस कदम के बाद पेटीएम के शेयरधारकों की संपत्ति में करीब 3.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, जांच में तथाकथित नो-योर-कस्टमर (Kyc) नियमों से संबंधित कुछ खामियां पाई गई हैं, जो यूजर्स की प्रोफाइल को वेरीफाई करते हैं। लेकिन, ईडी ने अभी तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा किसी भी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन का पता नहीं लगाया है।”

आज 5% चढ़ा पेटीएम का शेयर

पेटीएम का शेयर (Paytm Share) सोमवार को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत उछलकर 358.55 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। पेटीएम के शेयरों में यह तेजी दरअसल पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की तरफ से शुक्रवार को की गई बड़ी घोषणा के बाद आई है।

भारत की फिनटेक कंपनी पेटीएम ने 16 फरवरी को अपना मुख्य खाता (Nodal Account) पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) से हटाकर एक्सिस बैंक (Axis Bank) में ट्रांसफर कर दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मिली 15 दिन की राहत के कुछ ही देर बाद ही पेटीएम ने यह जानकारी दी कि उसने अपना नोडल अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसकी पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने अपने नोडल अकाउंट को एक एस्क्रो अकाउंट (escrow account ) के जरिये एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया और वहां अकाउंट खोल लिया है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement