facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बड़ी टेक कंपनियां उत्पादकता बढ़ाने के लिए और कर्मचारियों की कर सकती हैं छंटनी: एलन मस्क

Advertisement
Last Updated- May 27, 2023 | 1:01 PM IST
Elon Musk

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि सिलिकॉन वैली कंपनियां उत्पादकता को प्रभावित किए बिना ज्यादा वर्कफोर्स में कटौती कर सकती हैं। मस्क ने लंदन में द वॉल स्ट्रीट जर्नल के शिखर सम्मेलन में यह बात कही।

बता दें कि मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदा और CEO का पद संभालने के बाद पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ट्विटर के 80 फीसदी से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी।

लंदन में द वॉल स्ट्रीट जर्नल के शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से बोलते हुए, मस्क ने कहा कि ट्विटर में बहुत सारे लोग हैं जो बहुत अधिक मूल्यवान नहीं लगते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कई सिलिकॉन वैली कंपनियों में यह सच है। मुझे लगता है कि अन्य कंपनियों में उनकी उत्पादकता को प्रभावित किए बिना और कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती हैं। वास्तव में ऐसा करने से उत्पादकता बढ़ भी सकती है।’

मस्क ने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से कहा कि ट्विटर के पास अब लगभग 1,500 कर्मचारी हैं, और ‘शायद एक उचित संख्या है।’

अक्टूबर में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद भी मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों को बर्खास्त करना जारी रखा। मस्क ने और अधिक कर्मचारियों को नहीं निकालने का वादा करने के बावजूद नवंबर में छंटनी की, जिससे ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से दो-तिहाई प्रभावित हुए।

ट्विटर ने अपने तीन भारतीय ऑफिस में से दो को बंद कर दिया और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया। नवंबर में, मस्क ने भारत में अपने 90 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement