facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bike taxi Ban: दिल्ली में बाइक टैक्सी प्रतिबंध का मामला गहराया, एग्रीगेटर जा सकते हैं अदालत

Advertisement

बाइक टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली प्रमुख कंपनियों में उबर, ओला और रैपिडो शामिल हैं

Last Updated- March 05, 2023 | 10:08 PM IST
Bike Taxi
PTI

बाइक टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियां और उनसे जुड़े चालक दिल्ली सरकार द्वारा उनकी सेवाओं पर हाल में लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती देने के लिए अदालत जाने की योजना बना रहे हैं। बाइक टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली प्रमुख कंपनियों में उबर, ओला और रैपिडो शामिल हैं।

राजधानी में 1,20,000 से ज्यादा चालक यह सेवा मुहैया कराते हैं और प्रतिबंध से पहले हर सप्ताह करीब 30-40 लाख लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे थे। इससे यह महानगर इस सेवा के संदर्भ में देश में सबसे बड़ा बाजार बन गया है।
युवाओं के लिए, यात्रा करने के लिहाज से यह किफायती माध्यम है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये बाइक मददगार साबित हो रही हैं।

दिल्ली सरकार ने इस आधार पर यह सेवा प्रतिबंधित की है कि बाइक टैक्सी चालकों के पास प्राइवेट पंजीकरण संख्या होती है, जबकि किराया लेकर यात्रियों को बिठाकर ले जाना वाणिज्यिक परिचालन के तहत आता है, और इस तरह से यह मोटर व्हीकल्स ऐक्ट का उल्लंघन है।

चालकों और एग्रीगेटरों की दिल्ली सरकार के साथ बातचीत विफल होने के बाद अदालत जाने की योजना बनाई गई है। एक एग्रीगेटर के वरिष्ठ अधिकारी ने सरकार द्वारा बरती जा रही सख्ती पर दुख जताते हुए कहा, ‘आश्चर्यजनक बात यह है कि सरकार ने कह दिया है कि एग्रीगेटरों के लिए नए दिशा-निर्देश आने में 3-4 महीने लगेंगे। इससे अनिश्चितता और बढ़ गई है। इससे चालकों और हमारे लिए अदालत जाने के अलावा, दूसरा कोई चारा नहीं रह गया है।’

अधिकारी ने कहा कि ऑपरेटरों ने परिचालन पर रोक नहीं लगाए जाने का अनुरोध किया है, क्योंकि इससे बाइक टैक्सी चालकों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement