facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायोकॉन बायोलॉजिक्स: पुराना कर्ज चुकाने को नए का इंतजाम, IPO की संभावना पर विचार जारी

Advertisement

Biocon Biologics debt: बायोकॉन बायोलॉजिक्स पर वियाट्रिस के बायोसिमिलर कारोबार के अधिग्रहण के लिए 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है।

Last Updated- October 03, 2024 | 9:59 PM IST
Biocon Biologics

Biocon Biologics debt: बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने गुरुवार को कहा कि उसने यूएस डॉलर बॉन्ड और नई सिंडिकेटेड सुविधा के जरिये 1.1 अरब डॉलर (9,300 करोड़ रुपये) का दीर्घकालिक ऋण चुकाने के लिए नए कर्ज का इंतजाम किया है। इसमें 6.67 प्रतिशत के कूपन पर साल 2029 तक चुकाया जाने वाला 80 करोड़ डॉलर (6,600 करोड़ रुपये) के सीनियर सिक्योरिटी नोट भी शामिल हैं।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स पर वियाट्रिस के बायोसिमिलर कारोबार के अधिग्रहण के लिए 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बाचीत में बायोकॉन बायोलॉजिक्स के सीएफओ केदार उपाध्याय ने कहा कि कंपनी के पास अब अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार तक पहुंच है और इससे उन्हें काफी ज्यादा वित्तीय लचीलापन मिलता है। उन्होंने कहा, ‘इससे हमारी तरलता, प्रोफाइल में सुधार होगा और साफ तौर पर ब्याज दर में भी कुछ बचत होगी।’

उपाध्याय ने बताया ‘हमें अगले साल 25 करोड़ डॉलर चुकाने थे। अब यह पांच साल के आखिर में चुकाया जाना है। तरलता प्रोफाइल में सुधार की एक खास वजह परिपक्वता की अवधि में देरी है। साथ ही कूपन दर में करीब 30 आधार अंकों का सुधार हुआ है।’

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास निवेश का अब कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं है। आरऐंडडी व्यय राजस्व स्तर के सात से आठ प्रतिशत पर जारी रहेगा और वार्षिक पूंजीगत व्यय तकरीबन आठ से 10 करोड़ डॉलर या उससे अधिक होगा। बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने अंततः आईपीओ लाने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

उपाध्याय ने कहा, ‘इक्विटी जुटाने के कई विकल्प हैं तथा हम उनमें से प्रत्येक के फायदे और नुकसान का आकलन करने के बाद इस दिशा में बढ़ेंगे। इसलिए आईपीओ हमें वहां पहुंचने में या किसी अन्य राह के लिए मदद करेगा। इस स्तर पर हम कोई निश्चित बयान नहीं दे रहे हैं कि हम किस रास्ते से इक्विटी लाएंगे।’

उन्होंने कहा कि बेहतर तरलता का प्रोफाइल किसी को भी इसमें आने का भरोसा प्रदान करता है, चाहे वह आईपीओ ही क्यों न हो। इसलिए इसके बाद अच्छा सौदा मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement