facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायोकॉन बायोलॉजिक्स की सैंडोज ऑस्ट्रेलिया संग साझेदारी, बेचेगी कैंसर की दवा

Advertisement

इस साझेदारी से सैंडोज को ऑस्ट्रेलिया में बायोसिमिलर ट्रैस्टुजुमैब और बायोसिमिलर बेवाकिजुमैब को बढ़ावा देने, बेचने और वितरित करने के विशेष अधिकार मिलेंगे। 

Last Updated- February 09, 2024 | 11:21 PM IST
Biocon

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने ऑस्ट्रेलिया में अपने उत्पादों ओगिवरी (बायोसिमिलर ट्रैस्टुजुमैब) और फुलफिला (बायोसिमिलर पेगफिलग्रैस्टिम) की बिक्री और वितरण करने के लिए सैंडोज ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच साल की साझेदारी का ऐलान किया है। ये दोनों कैंसर उपचार की दवाएं हैं।

इस साझेदारी से सैंडोज को ऑस्ट्रेलिया में बायोसिमिलर ट्रैस्टुजुमैब और बायोसिमिलर बेवाकिजुमैब को बढ़ावा देने, बेचने और वितरित करने के विशेष अधिकार मिलेंगे। 

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (एडवांस्ड मार्केट्स) मैट एरिक ने कहा ‘जापान में सैंडोज के साथ हमारी हाल ही में की गई रणनीतिक साझेदारी के बाद ऑस्ट्रेलिया में सैंडोज के साथ हमारा समझौता हमारी वैश्विक साझेदारी तथा विकास रणनीति में एक और उपलब्धि है।’

इस समझौते के तहत सैंडोज बायोकॉन बायोलॉजिक्स के ब्रांड ओगिवरी और एबेवमाई (बेवाकिजुमैब) को वितरित करेगी और इन दवाओं की निरंतर पहुंच की सुविधा प्रदान करेगी। 

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement