facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायोकॉन ने कनाडा में “आईलिया” जैसी दवा पेश करने के लिए समझौता किया

Advertisement

Biocon Biologics: यह दवा आंखों की बीमारियों का इलाज करेगी

Last Updated- March 04, 2024 | 11:25 PM IST
Biocon

बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने आज आधिकारिक तौर पर बेयर और रिजेनेरॉन फार्मास्युटिकल्स के साथ समझौते का ऐलान किया। इस समझौते से बायोकॉन बायोलॉजिक्स को कनाडा के बाजार में आईलिया (एफ्लिबरसेप्ट) इंजेक्शन के लिए प्रस्तावित बायोसिमिलर – येसाफिली पेश करने की सुविधा हो जाएगी।

इस समझौते के तहत बायोकॉन बायोलॉजिक्स 1 जुलाई, 2025 से पहले येसाफिली पेश करेगी। कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने मार्च 2023 में येसाफिली को अस्थायी मंजूरी दी थी।

समझौते की शर्तों के तहत बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने शीशियों और प्रीफिल्ड सिरिंजों के लिए येसाफिली 2 मिलीग्राम न्यू ड्रग सबमिशन (एनडीएस) पेश करने की तारीख सुरक्षित कर ली है, जो 1 जुलाई, 2025 तय की गई है। यह ऐलान मार्च 2023 में येसाफिली की 2 मिलीग्राम की शीशियों के लिए कनाडा के स्वास्थ्य विभाग की अस्थायी मंजूरी के बाद किया गया था।

येसाफिली आईलिया का बायोसिमिलर है, जिसका उपयोग विभिन्न नेत्र रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। यह समझौता कनाडा में पेटेंट उल्लंघन की कार्यवाही सुलझने के बाद किया गया, जिससे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के लिए येसाफिली के साथ कनाडा के बाजार में प्रवेश करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स वैश्विक स्तर पर अपने बायोसिमिलर पोर्टफोलियो का सक्रिय रूप से विस्तार कर रही है।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement