facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Biocon ने यूरोप, कनाडा, जापान में बायोसिमिलर उत्पादों के व्यावसायीकरण के लिए Janssen के साथ किया समझौता

Advertisement

‘ऑटोइम्यून’ बीमारियों से तात्पर्य ऐसी स्थिती से है जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं, ऊतकों तथा अंगों पर हमला करने लगती है।

Last Updated- August 29, 2024 | 12:03 PM IST
Biocon

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने यूरोप, ब्रिटेन, कनाडा तथा जापान में ‘ऑटोइम्यून’ बीमारियों के उपचार के लिए बायोसिमिलर दवा पेश करने के लिए जैनसेन के साथ समझौता किया है। ‘ऑटोइम्यून’ बीमारियों से तात्पर्य ऐसी स्थिती से है जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं, ऊतकों तथा अंगों पर हमला करने लगती है।

बायोकॉन लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी ने जैनसेन बायोटेक इंक, जैनसेन साइंसेज आयरलैंड तथा जॉनसन एंड जॉनसन के साथ एक निपटान व लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से स्टेलारा के प्रस्तावित बायोसिमिलर, बीएमएबी 1200 के व्यावसायीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

कंपनी ने बयान में कहा, निपटान समझौते की शर्तों के अनुसार बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने यूरोप, ब्रिटेन, कनाडा और जापान में बाजार में प्रवेश की तारीखों को निश्चित करने के लिए जैनसेन के साथ पेटेंट विवादों को सुलझा लिया है। इन बाजारों में विनियामक दस्तावेजों की वर्तमान में समीक्षा की जा रही है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने इससे पहले अमेरिका में बीएमएबी 1200 पेश करने के लिए भी एक समझौता करने की घोषणा की थी।

Also read: दिग्गज चिप कंपनी ने पेश किया शानदार Q2 रिजल्ट, फिर भी शेयरहोल्डर्स मायूस… यह है वजह

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक श्रीहास तांबे ने कहा, ‘‘यह समझौता विज्ञान व नवाचार के हमारे सिद्ध रिकॉर्ड का प्रमाण है। साथ ही हमारे बायोसिमिलर बीएमएबी 1200 को वैश्विक बाजारों में पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।’’

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 12:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement