facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Renewable Energy Expo में बायोगैस सेक्टर को 1,500 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद

Advertisement

बयान के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडाणी सोलर जैसे प्रमुख भारतीय समूह आरईआई का हिस्सा होंगे।

Last Updated- October 01, 2023 | 3:06 PM IST
biogas

उद्योग संगठन इंडियन बायोगैस एसोसिएशन (आईबीए) को रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो-2023 में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की उम्मीद है। तीन दिन का यह आयोजन मंगलवार से शुरू हो रहा है।

आईबीए में बायोगैस संयंत्रों के परिचालक, विनिर्माता और योजनाकार शामिल हैं। आईबीए ने बयान में कहा, ‘रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो- 2023 (आरईआई) 1,500 करोड़ रुपये का अवसर लेकर आएगा। पिछले साल की तुलना में भागीदारी 25 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।’’

बयान के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडाणी सोलर जैसे प्रमुख भारतीय समूह आरईआई का हिस्सा होंगे। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा संस्थान बायोगैस मंडप का समर्थन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हवाईअड्डों के पास 5G टावर से विमानों को दिक्कत नहीं

आरईआई का आयोजन चार से छह अक्टूबर, 2023 तक इंडिया एक्सपो सेंटर-ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। यह नवीकरणीय ऊर्जा पर केंद्रित सबसे बड़ी व्यापार प्रदर्शनी और कार्यक्रमों में से है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शुद्ध शून्य उत्सर्जन को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को रफ्तार देना है।

आईबीए के अध्यक्ष ए आर शुक्ला ने बयान में कहा, ‘‘पिछले साल आरईआई काफी सफल रहा था और कई पहल की घोषणा हुई थी। इस साल प्रदर्शनी में हमें निवेशकों से काफी पूछताछ मिलने की उम्मीद है।’’

हाल ही में घोषित वैश्विक बायोफ्यूल गठबंधन (जी20 बैठक के दौरान) और भारत में उपलब्ध अवसरों को देखते हुए प्रदर्शनी के दौरान काफी अंतरराष्ट्रीय रुचि देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में 25,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद हैं।’’

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement