facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ई-कॉमर्स में स्वनियमन की कवायद में बीआईएस

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 12:04 AM IST
e commerce in india

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ई-कॉमर्स के क्षेत्र में स्व नियमन के माध्यम से मानक तैयार करने की कवायद में लगा है। बीआईएस की डिप्टी डायरेक्टर पारुल गुप्ता ने कहा कि भारत में ई-कॉमर्स बहुत तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में यह कवायद की जा रही है कि सभी हिस्सेदार स्वनियमन के माध्यम से एक मानक तैयार करें।

गुप्ता ने बेंगलूरु में एक इंटरनेट कॉमर्स सम्मेलन में कहा, ‘अगर मानकीकरण हो जाता है तो कारोबार में शामिल लोगों को किसी जिंस या सेवा की किसी जगह बैठकर और किसी भी वक्त लेनदेन करने की सहूलियत मिल सकेगी।’ गुप्ता ने कहा कि बीआईएस ने हाल ही में ई-कॉमर्स कारोबारियों, ट्रैवल पोर्टलों और फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्मों के लिए एक मानक पेश किया था, जो ग्राहकों की ऑनलाइन समीक्षा को लेकर थी।

इसमें सरकार की कवायद थी कि फर्जी समीक्षाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इसका मकसद विनिर्माताओं द्वारा खुद अपने ही उत्पाद के बारे में वांछित व अवांक्षित विचारों की निगरानी करना है। पिछले कुछ साल के दौरान ग्राहकों द्वारा खरीदारी के फैसले को प्रभावित करने के लिए समीक्षाओं की भूमिका बढ़ी है और इसमें सही और फर्जी तमाम तरह की समीक्षाएं आती हैं। इमेज रिटेल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियामक से इसमे हस्तक्षेप की मांग की गई है।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement