facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्लैकरॉक ने बैजूस में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन घटाकर 1 अरब डॉलर किया

Advertisement

पिछले साल अक्टूबर के आखिर में ब्लैकरॉक ने कहा था कि उसने बैजूस के शेयर का मूल्यांकन करीब 209.6 डॉलर प्रति शेयर किया है।

Last Updated- January 12, 2024 | 10:57 PM IST
Byjus

अमेरिकी निवेशक ब्लैकरॉक ने एक बार फिर एडटेक फर्म बैजूस में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन घटाया है और इस बार मूल्यांकन करीब 1 अरब डॉलर कर दिया गया है। टेकक्रंच ने शुक्रवार को यह खबर दी और उसने अमेरिकी परिसंपत्ति प्रबंधक की तरफ से किए गए खुलासे का हवाला दिया है। यह साल 2022 में किए गए सर्वोच्च मूल्यांकन 22 अरब डॉलर से 95 फीसदी कम है।

मूल्यांकन में कमी ऐसे समय देखने को मिली है जब कंपनी कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसमें नई पूंजी हासिल करना, वित्तीय विवरण में देरी और लेनदारों के साथ कानूनी विवाद शामिल है।

पिछले साल अक्टूबर के आखिर में ब्लैकरॉक ने कहा था कि उसने बैजूस के शेयर का मूल्यांकन करीब 209.6 डॉलर प्रति शेयर किया है, जो साल 2022 के सर्वोच्च स्तर 4,660 डॉलर से काफी नीचे है। टेकक्रंच की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

इस बारे में जानकारी के लिए बैजूस को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक कंपनी में ब्लैकरॉक की हिस्सेदारी एक फीसदी से नीचे है और उसके मूल्यांकन की प्रक्रिया निवेशकों के बीच अलग-अलग होती है।

यह पहला मौका नहीं है जब ब्लैकरॉक ने एडटेक फर्म में अपने निवेश का मूल्यांकन घटाया है। पिछले साल ब्लैकरॉक ने बैजूस में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन घटाकर 8.4 अरब डॉलर कर दिया था। मार्च तिमाही में सिक्योरिटीज ऐंड

एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) में कंपनी की तरफ से जमा कराए गए दस्तावेज से यह जानकारी मिली। इससे पहले ब्लैकरॉक ने स्टार्टअप का मूल्यांकन 31 दिसंबर 2022 को घटाकर 11.5 अरब डॉलर किया था।

ब्लैकरॉक साल 2020 में बैजूस के पूंजीकरण से जुड़ी थी, जो 12 अरब डॉलर के मू्ल्यांकन पर हुआ था। अप्रैल 2022 में ब्लैकरॉक ने बैजूस में अपने शेयर का मूल्यांकन करीब 4,660 डॉलर प्रति शेयर किया था, जिससे कंपनी का मूल्यांकन

करीब 22 अरब डॉलर बैठता था। हालांकि ब्लैकरॉक ने कथित तौर पर दिसंबर 2022 के आखिर में बैजूस में अपने शेयर का मूल्यांकन घटाकर 2,400 डॉलर प्रति शेयर कर दिया था।

एडटेक कंपनी में अपने निवेश का मूल्यांकन घटाने वाली ब्लैकरॉक अकेली निवेशक नहीं है। नवंबर 2023 में नीदरलैंड की निवेशक प्रोसस एनवी ने बैजूस का मूल्यांकन घटाकर 3 अरब डॉलर से नीचे कर दिया था। प्रोसस के पास बैजूस की

9.67 फीसदी हिस्सेदारी है। यह खुलासा प्रोसस की आय की घोषणा के समय अंतरिम सीईओ अर्विन ट्यू ने किया था। नवंबर 2022 में प्रोसस ने बैजूस का मूल्यांकन घटाकर 5.9 अरब डॉलर कर दिया था।

साल 2023 में प्रोसस के निदेशक बैजूस के निदेशक मंडल से बाहर निकल आए थे। बैजूस के बोर्ड से इस्तीफे पर बाद में कहा गया था कि भारतीय फर्म के कार्यकारी लगातार उसकी सलाह पर ध्यान नहीं दे रहे और रणनीतिक, परिचालन, कानूनी व कॉरपोरेट गवर्नेंस के मामलों पर उसकी सिफारिश को तवज्जो नहीं देते। प्रोसस इस कंपनी की शुरुआती व सबसे बड़ी निवेशकों में से एक है।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement