facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्लैकस्टोन ने खरीदा इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, 57 करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 9:06 PM IST
Blackstone Federal Bank Deal
Blackstone Inc.

निजी इक्विटी क्षेत्र की दिग्गज ब्लैकस्टोन (Blackstone) ने आज फोसुन की सहायक कंपनी शंघाई युयुआन टूरिस्ट मार्ट (ग्रुप) कंपनी और संस्थापक परिवार से संबंधित रोलैंड लॉरी से इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) का अधिग्रहण किया। यह सौदा कुल 57 करोड़ डॉलर के उद्यम मूल्य पर किया गया, जिसमें 3.5 करोड़ डॉलर का नकद व्यय शामिल था। एंटवर्प में 1975 में स्थापित IGI 29 प्रयोगशालाओं की वैश्विक पैठ के साथ हीरे, रत्न और आभूषणों के स्वतंत्र प्रमाणन की वैश्विक अगुआ है।

भारत में IGI की 18 रत्न विज्ञान प्रयोगशालाएं हैं और इसका अधिकांश राजस्व तथा लाभ इसके भारतीय परिचालनों से मिल रहा है। भारत में तैयार हीरे आम तौर पर अमेरिका के खुदरा बाजार में बेचे जाते हैं।

Also Read: Blackstone सम​र्थित Simplilearn तलाश रही विस्तार की संभावना

ब्लैकस्टोन प्राइवेट इक्विटी ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक मुकेश मेहता ने कहा कि IGI ने प्राकृतिक हीरों, प्रयोगशाला में विकसित हीरों और रंगीन रत्नों के प्रमाणन की अगुआई की है, जो वैश्विक बाजार की अग्रणी बन गई है और विनिर्माताओं तथा खुदरा विक्रेताओं को विश्वास प्रदान करती है।

प्रयोगशाला में विकसित हीरों का वै​श्विक खुदरा बाजार वर्तमान में अनुमानित रूप से सात अरब डॉलर का है तथा इसमें वर्ष 2019 और 2022 के बीच 15 प्रतिशत चक्रवृद्धि वा​र्षिक वृद्धि दर (CAGR) से इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ 80 अरब डॉलर की दर के साथ प्राकृतिक हीरों के आभूषणों की वै​श्विक खुदरा बिक्री तीन प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 8:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement