facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Blackstone 6,196.51 करोड़ रुपये के निवेश से फेडरल बैंक में 9.99 फीसदी खरीदेगी हिस्सेदारी

Advertisement

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में हाल ही में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ गई है। पिछले सप्ताह, अमीरात एनबीडी ने घोषणा की कि वह आरबीएल बैंक में 60% हिस्सेदारी खरीदेगी

Last Updated- October 24, 2025 | 10:23 PM IST
Blackstone
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फेडरल बैंक ने घोषणा की है कि अमेरिकी निवेश फर्म ब्लैकस्टोन अपनी सहयोगी एशिया II टॉपको XIII के जरिये 6,196.51 करोड़ रुपये के निवेश से उसकी 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए निजी नियोजन के आधार पर तरजीही शेयर जारी किए जाएंगे। 

फेडरल बैंक इस सौदे के लिए 27.29 करोड़ वारंट जारी करेगा और हर वारंट को 227 रुपये प्रति शेयर कीमत (225 रुपये प्रीमियम सहित) के साथ 2 रुपये अंकित मूल्य के पूर्ण चुकता शेयर में परिवर्तित किया जाएगा। वारंट को शेयर में बदले जाने के बाद ब्लैकस्टोन की फेडरल बैंक में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी जो नियामकीय एवं शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगी। 

वारंट में आवंटन की तारीख से 18 महीने की अवधि होगी और इसे एक या अधिक किस्तों में भुनाया जा सकेगा। निवेशक को सब​स्क्रिप्शन के समय निर्गम मूल्य का 25 फीसदी भुगतान करना होगा और शेष 75 फीसदी रकम का भुगतान वारंट के शेयर में बदलने पर किया जाएगा। अगर वारंट को अव​धि के खत्म होने तक शेयर में नहीं बदला गया तो वह लैप्स हो जाएगा और उस पर भुगतान की रकम जब्त कर ली जाएगी। 

ब्लैकस्टोन को बैंक के बोर्ड में एक सेवानिवृत्त गैर-कार्यकारी निदेशक को नामित करने का विशेष अधिकार भी दिया गया है। यह सभी वारंट के भुनाए जाने और बैंक की कम से कम 5 फीसदी चुकता शेयर पूंजी होने पर ही हो सकेगा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर फेडरल बैंक का शेयर आज 1.12 फीसदी बढ़त के साथ 227.40 रुपये पर बंद हुआ।

Also Read: Orkla India का IPO 29 अक्टूबर से खुलेगा, कीमत दायरा ₹695-730 प्रति शेयर और ₹1,667 करोड़ का OFS

फेडरल बैंक का कोई प्रवर्तक नहीं है और उसके सभी शेयर आम शेयरधारकों के पास हैं। बैंक ने तरजीही निर्गम जारी करने और बोर्ड में नामित करने के अधिकार संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए 19 नवंबर, 2025 को शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाई है। इसका आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया जाएगा। ई-वोटिंग के लिए रिकॉर्ड तिथि 12 नवंबर, 2025 तय की गई है।

भारत के बैंकिंग क्षेत्र में विदेशी निवेश की झड़ी लग गई है। पिछले सप्ताह अमीरात एनबीडी ने घोषणा की थी कि वह 3 अरब डॉलर के निवेश से आरबीएल बैंक में 60 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी। यह भारत के निजी बैंकिंग क्षेत्र में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। इस साल की शुरुआत में जापान के एसएमबीसी ने येस बैंक में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इससे पहले वारबर्ग पिंकस और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 87.7 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।

Also Read:  म्यूचुअल फंडों ने सिल्वर ETF फंड ऑफ फंड्स में निवेश पर लगी पाबंदी हटाई

मैक्वेरी कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख (वित्तीय सेवा शोध) सुरेश गणपति ने कहा, ‘लघु एवं मझोले आकार के बैंकों को बड़े बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए अधिक पूंजी, बेहतर प्रौद्योगिकी, दमदार प्रशासन, सख्त नियंत्रण और विशेषज्ञता एवं ज्ञान की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘आरबीआई इसे भलीभांति समझता है। साथ ही हमें लंबी अवधि के लिए विदेशी पूंजी की जरूरत भी है। वोट देने का अधिकार 26 फीसदी तक सीमित है और आरबीआई दमदार नियामकीय ताकत एवं कानूनी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (डब्ल्यूओएस) ढांचे पर जोर दे रहा है।’

Advertisement
First Published - October 24, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement