facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्लैकस्टोन करेगी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश, मुंबई के चांदीवली में बनाएगी डेटा सेंटर

Advertisement

यह निवेश ब्लैकस्टोन के भारत में डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म ल्युमिना क्लाउडइन्फ्रा के माध्यम से किया जाएगा

Last Updated- September 23, 2025 | 10:06 PM IST
blackstone

न्यूयॉर्क स्थित वैश्विक निवेश प्रबंधन फर्म ब्लैकस्टोन, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के चांदीवली में 60 मेगावॉट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित करने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश ब्लैकस्टोन के भारत में डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म ल्युमिना क्लाउडइन्फ्रा के माध्यम से किया जाएगा। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी है।

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा उपलब्ध कराए गए संबंधित पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार ल्युमिना क्लाउडइन्फ्रा ने 475 करोड़ रुपये में चांदीवली में 3.8 एकड़ जमीन खरीदी और यह सौदा 19 सितंबर, 2025 को पंजीकृत हुआ। चांदीवली परियोजना के साथ भारत में ब्लैकस्टोन का डेटा सेंटर में कुल निवेश लगभग 50,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। दुनिया भर में, ब्लैकस्टोन सबसे बड़ा डेटा सेंटर मालिक और प्रदाता है, जिसका डेटा सेंटर पोर्टफोलियो 100 अरब डॉलर का है। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा इस मामले में पूछे गए सवालों पर ब्लैकस्टोन और ल्युमिना क्लाउडइन्फ्रा ने कोई जवाब नहीं दिया है।

ल्युमिना क्लाउडइन्फ्रा तीन प्रमुख भारतीय शहरों में मौजूदगी वाली एक प्रमुख राष्ट्रीय डेटा सेंटर कंपनी है और वह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड और उन्नत डिजाइन जैसी जटिल डेटा सेंटर जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखती है।

ब्लैकस्टोन समूह भारत में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक के रूप में उभरा है और इसके पास अपने गठन के समय से ही 50 अरब डॉलर से अधिक की प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियां हैं। वह 30 अरब डॉलर के अनुमानित पोर्टफोलियो के साथ भारत में सबसे बड़ा रियल एस्टेट निवेशक है।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement