facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Blinkit ने शुरू किया नया फीचर, अब App पर Brands के स्टोर भी होंगे उपलब्ध

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 2:22 PM IST
Blinkit

इंस्टेंट डिलीवरी एप्लीकेशन ब्लिंकिट Blinkit, ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। अब Blinkit पर ब्रांडों के लिए एक सुविधा शुरू की गई है, इसमें वे अपना कस्टम पेज बनाकर प्रोडक्ट्स को बेच सकते हैं।

‘ब्रांड स्टोर’ का उपयोग करने वाले विक्रेता उत्पादों के वास्तविक समय के प्रदर्शन को ट्रैक कर सकते हैं, उन्हें हाइलाइट कर सकते हैं और अपना स्वयं का डिज़ाइन बना सकते हैं।

ब्लिंकिट ने एक कंपनी ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘ हमारे पास कई बड़े बड़े और उभरते ब्रांडों लगातार रिक्वेस्ट की रही थी कि ऐसा कुछ फीचर लाया जाए जिससे कस्टमर्स के साथ बेहतर कनेक्ट करने की सुविधा मिल सके।
इन नए युग के ब्रांडों में अभी तक मास मीडिया का उपयोग करने वाले ग्राहकों को अपनी कहानी बताने का कौशल नहीं है। ‘ब्रॉन्ड स्टोर्स’ का उपयोग करके ब्लिंकिट के प्लेटफॉर्म पर वे ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान बना सकते हैं।’

बता दें, कंपनी 500 इलाकों में 500 से अधिक ब्रांडों के साथ काम करती है।

Blinkit ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में अपने GOV (सकल ऑर्डर मूल्य) में 1,749 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, जो पिछली तिमाही में 1,482 करोड़ रुपये थी।

रेगुलेटर फाइलिंग में ब्लिंकिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलबिंदर ढींडसा ने कहा, प्रति ऑर्डर राजस्व में वृद्धि के कारण 28 प्रतिशत की उच्च राजस्व वृद्धि हुई।

ढींडसा ने आगे कहा “क्विक कॉमर्स (Quick commerce) ब्रांडों को अधिक टारगेटेड मार्केटिंग करने और उनके निवेश पर बेहतर ROI प्राप्त करने में मदद करेगा। हम उम्मीद करते हैं कि आगे चलकर राजस्व प्रति ऑर्डर में वृद्धि के लिए विज्ञापन राजस्व एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।”

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement