facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Xiaomi को लगा झटका, अदालत ने 55.51 अरब रुपये की जब्ती को सही ठहराया

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 10:26 PM IST
Xiaomi India

एक भारतीय अदालत ने चीनी फोन निर्माता Xiaomi की उस याचिका को ठुकरा दिया है, जिसमें उसकी 55.51 अरब रुपये की पूंजी फ्रीज करने के ​​​खिलाफ अनुरोध किया गया था।

भारत में Xiaomi की परिसंप​त्तियों को संघीय वित्तीय अपराध एजेंसी द्वारा पिछले साल फ्रीज कर दिया गया था। एजेंसी ने कंपनी पर रॉयल्टी भुगतान के तौर पर विदेशी इकाइयों को अवैध पूंजी भेजने का आरोप लगाया था।

Xiaomi के एक अ​धिकारी ने कर्नाटक में एक अदालत द्वारा दिए गए निर्णय के संबंध में कहा, ‘हम इस मामले का अध्ययन कर रहे हैं और लि​खित आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।’ उन्होंने कहा कि भारत में कंपनी का ऑपरेशन स्थानीय नियमों के अनुरूप है। कंपनी ने शुरू में कहा था कि उसका रॉयल्टी भुगतान पूरी तरह वैध था और वह प्रति​ष्ठा तथा हितों की रक्षा के लिए सभी प्रयासों को बरकरार रखेगी।

Also Read: Apple Store Delhi : दिल्ली में कल खुलेगा Apple का पहला स्टोर, CEO टिम कुक करेंगे ग्राहकों का स्वागत

Xiaomi ने स्मार्टफोन के लिए भारत की पसंदीदा कंपनी की हैसियत अपनी प्रतिस्पर्धी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung) के हाथों गंवाई है, क्योंकि भारतीय उपभोक्ता मोबाइल फोन के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बाजार में नए फीचर्स पर ध्यान दे रहे हैं। चीन की कंपनियों को सीमा पर संघर्ष के बाद पैदा हुए राजनीतिक टकराव की वजह से भी 2020 से भारत में व्यवसाय करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement