facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Blue Star Q3 results: AC, रेफ्रिजरेटर बनाने वाली कंपनी को हुआ 72 फीसदी का नेट मुनाफा, इस वजह से बढ़ी कमाई

Advertisement

Blue Star ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने कमरे वाले एसी और कमर्शियल रेफ्रिजरेटर उत्पादों की मजबूत मांग देखी।

Last Updated- January 30, 2024 | 8:14 PM IST
Blue Star

एयर कंडीशनर (एसी) और कमर्शियल रेफ्रिजरेटर बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 72 प्रतिशत उछाल के साथ 100.46 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 58.41 करोड़ रुपये रहा था।

ब्लू स्टार लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इसी तिमाही में उसकी परिचालन आय 25 प्रतिशत बढ़कर 2,241.19 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,794.17 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने तिमाही आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा, “ब्लू स्टार ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने कमरे वाले एसी और कमर्शियल रेफ्रिजरेटर उत्पादों की मजबूत मांग देखी।”

ब्लू स्टार का कुल खर्च इसी तिमाही में 23.3 प्रतिशत बढ़कर 2,119.57 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 25.26 प्रतिशत बढ़कर 2,253.86 करोड़ रुपये रही है। ब्लू स्टार की इलेक्ट्रो-मेकैनिकल परियोजनाओं और कमर्शियल एसी सेगमेंट से आमदनी दिसंबर, 2023 तिमाही में 17.87 प्रतिशत बढ़कर 1,182.30 करोड़ रुपये रही है।

पेशेवर इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक तंत्र के कारोबार से कंपनी की आमदनी दिसंबर तिमाही में 10.06 प्रतिशत बढ़कर 103.51 करोड़ रुपये रही है।

ब्लू स्टार ने कहा कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स) ने मंगलवार को हुई बैठक में पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक के दो पदों पर जी मुरलीधर और विपिन सोंढी की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगा।

निदेशक मंडल ने वीर एस आडवाणी को अपने चेयरमैन के रूप में पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी। एक अप्रैल, 2024 से उनका पद ‘चेयरमैन और प्रबंध निदेशक’ (सीएमडी) का होगा।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 5:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement