facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

BlueSmart ने Tata Power Trading कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए

Advertisement

PPA के तहत TPTCL द्वारा राजस्थान के बीकानेर जिले में टाटा पावर के 200 मेगावाट के सौर पीवी बिजली प्लांट से 30 मेगावाट क्षमता प्राप्त की जाएगी।

Last Updated- February 21, 2024 | 2:42 PM IST
Tata Power

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी राइड हेलिंग सेवा प्रदाता ब्लूस्मार्ट (BlueSmart) ने हरित ऊर्जा के स्रोत के लिए टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (Tata Power Trading) के साथ एक बहु-वर्षीय बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ब्लूस्मार्ट ने एक बयान में कहा, बिजली खरीद समझौते (PPA) के तहत टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (TPTCL) द्वारा राजस्थान के बीकानेर जिले में टाटा पावर के 200 मेगावाट के सौर पीवी बिजली प्लांट से 30 मेगावाट क्षमता प्राप्त की जाएगी।

ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक पुनित गोयल ने कहा, ‘‘हम बड़े पैमाने पर गतिशीलता को पूरी तरह से कार्बन मुक्त करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। हम अपने ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को 100 प्रतिशत स्वच्छ बिजली के साथ शक्ति प्रदान करते हैं। इस दिशा में टाटा पावर के साथ अपने गठबंधन को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं।’’

Also read: Zee ने हिसाब-किताब में 2,000 करोड़ रुपये के ‘हेर-फेर’ की रिपोर्ट का किया खंडन, SEBI के आरोपों को बताया झूठा

TPTCL के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) तरुण कटियार ने कहा, ‘‘ब्लूस्मार्ट के साथ हमारी साझेदारी उन्हें देश में कार्बन मुक्त गतिशीलता लाने में मदद करेगी। हम अपने टिकाऊ, अभिनव और किफायती ऊर्जा समाधानों के जरिए अपने नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में कई उद्योगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

ब्लूस्मार्ट करीब 6,000 ईवी संचालित करती है। यह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और बेंगलुरु में अपने 35 ईवी चार्जिंग हब में 4,000 ईवी चार्जर का स्वामित्व तथा संचालन भी करती है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement