facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BluSmart की ईवी गाड़ियां खरीदने की तैयारी में एवरेस्ट फ्लीट, ऋणदाताओं से कर रही बातचीत

Advertisement

एवरेस्ट फ्लीट के बेड़े में इस समय 20,500 कारें हैं जिनमें से करीब 2,000 ईवी हैं। खरीदे जाने वाले अतिरिक्त वाहनों को वह उबर के साथ जोड़ेगी।

Last Updated- May 13, 2025 | 10:35 AM IST
BluSmart

भारत में कैब सेवा प्रदाता उबर के सबसे बड़े फ्लीट भागीदारों में से एक एवरेस्ट फ्लीट ब्लूस्मार्ट (BluSmart) की कारों को खरीदने के लिए उसके कुछ ऋणदाताओं के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि खरीदे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की अंतिम संख्या का अभी पता नहीं चला है लेकिन कंपनी ने कहा कि यह संख्या उपलब्ध बेड़े की गुणवत्ता और कीमत पर निर्भर करेगी। एक बार जब कारों की खरीद पूरी हो जाएगी तो सभी कारें उबर ग्रीन के तहत चलेंगी जो प्लेटफॉर्म की मुख्य ईवी कैब सेवा है।

एवरेस्ट फ्लीट के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी सिद्धार्थ लाडसारिया ने कहा, ‘हम इस बारे में बातचीत कर रहे हैं। हम ब्लूस्मार्ट के कुछ ऋणदाताओं से उनकी कारों के लिए बात कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी सौदा पूरा नहीं किया है। बहुत सारे छोटे ऋणदाता और बड़े ऋणदाता हैं। उन सभी ने अलग अलग तरीके से हमसे संपर्क किया है।’ कंपनी की वाहन खरीद क्षमता के बारे में लाडसारिया ने कहा, ‘हम कुछ को ले सकते हैं। लेकिन कीमत उचित होनी चाहिए। हमने अभी तक संख्या पर निर्णय नहीं किया है।’

Also Read | More Retail लाएगी ₹2,000 करोड़ का IPO, अगले 5 साल में 3,000 स्टोर खोलने की तैयारी

हाल में दिल्ली की इलेक्ट्रिक कैब सेवा फर्म इवेरा कैब्स ने कहा था कि उसने उन 500 ईवी को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो पहले ब्लूस्मार्ट पर चल रही थीं। हालांकि, इवेरा कैब्स ने कारें पट्टे पर ली हैं जबकि एवरेस्ट फ्लीट की योजना कारों को खरीदने की है।

एवरेस्ट फ्लीट के बेड़े में इस समय 20,500 कारें हैं जिनमें से करीब 2,000 ईवी हैं। खरीदे जाने वाले अतिरिक्त वाहनों को वह उबर के साथ जोड़ेगी। खास बात यह कि उबर भी एवरेस्ट फ्लीट में एक निवेशक है। मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2024 में उबर ने सीरीज सी राउंड में 3 करोड़ डॉलर का निवेश किया और मई 2023 की शुरुआत में सीरीज बी राउंड में एक और निवेश किया।

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement