facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस वॉयकॉम 18 में बो​धि ट्री ने घटाया निवेश

Advertisement

वॉयकॉम18 ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा कि मीडिया समूह में रिलायंस अब 108.39 अरब रुपये के साथ निवेश की अगुआई कर रही है।

Last Updated- April 14, 2023 | 10:59 PM IST
Viacom 18
BS

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वॉयकॉम18 को बो​धि ट्री से 43.06 अरब रुपये का निवेश मिलेगा, जो जेम्स मर्डोक व स्टार इंडिया के पूर्व अधिकारी के संयुक्त उद्यम की निवेश योजना का करीब 70 फीसदी है।

वॉयकॉम18 ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा कि मीडिया समूह में रिलायंस अब 108.39 अरब रुपये के साथ निवेश की अगुआई कर रही है। पिछले साल मुकेश अंबानी की रिलायंस ने कहा था कि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी समर्थित बो​धि ट्री अब वॉयकॉम18 में 135 अरब रुपये निवेश करेगी जबकि पहले उसकी योजना 151.45 अरब रुपये के निवेश की थी।

सूत्रों ने कहा कि सौदे में नरमी के बीच व्यापक फंडिंग में सिकुड़न के कारण बो​धि ट्री का निवेश घटा है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि यह निवेश चरणों में बांटा गया है और यह पहले चरण का निवेश है। साथ ही आगे और निवेश किया जाएगा। उन्होंने यह नहीं बताया कि कुल कितना निवेश होगा और इसकी समयसीमा क्या होगी।

2023 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर विलय-अधिग्रहण की गतिविधियां ​एक दशक के निचले स्तर पर आ गई क्योंकि बढ़ती ब्याज दरें, उच्च महंगाई और मंदी के डर ने सौदे को लेकर दिलचस्पी घटा दी।

हर क्षेत्र में विस्तार कर रही रिलायंस 2023 से 2027 तक भारतीय प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल करने के साथ पिछले साल भारतीय स्ट्रीमिंग स्पेस में उतरी थी।

अभी आईपीएल के सभी मैच दर्शकों को वॉयकॉम 18 के स्वामित्व वाले जियोसिनेमा पर मुफ्त में देखने को मिल रहे हैं। पिछले साल कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप की स्ट्रीमिंग भी मुफ्त की गई थी।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement