facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में बिक्री की विशाल संभावनाएं: Boeing

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 2:44 PM IST
Boeing

विमानन कंपनी गो फर्स्ट के संकट में फंसने के बीच अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग ने शुक्रवार को कहा कि वह मसले को हल करने के लिए हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगी।

बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स के उपाध्यक्ष (भारत में वाणिज्यिक बिक्री एवं विपणन) रेयान वीर ने साथ ही कहा कि भारत में बिक्री की विशाल संभावनाएं हैं। इससे पहले पट्टेदारों ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के गो फर्स्ट की परिसंपत्तियों पर रोक लगाने के बारे में चिंता जताई थी। ऐसे में एयरलाइन द्वारा पट्टे पर लिए गए विमानों के पंजीकरण को रद्द करने पर भी रोक लग गई थी।

गो फर्स्ट संकट और पट्टेदारों की चिंताओं पर एक सवाल के जवाब में वीर ने कहा कि कंपनी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है और ”मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी तरफ से सर्वोत्तम प्रयास करेगी।”

उन्होंने कहा, ”हम नहीं जानते कि इसका क्या असर होने वाला है।” भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में शामिल है। इस साल की शुरुआत में बोइंग ने अनुमान लगाया था कि भारत को अगले दो दशकों में लगभग 2,210 नये विमानों की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement