facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Boeing ने घटाई वर्कफोर्स, भारत में 180 कर्मचारियों की छंटनी

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 की तिमाही में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) से इन कर्मचारियों को निकाला गया है।

Last Updated- March 23, 2025 | 10:56 AM IST
boeing
Representative image

अमेरिका की विमानन कंपनी बोइंग (Boeing) ने बेंगलुरु स्थित अपने इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर में काम कर रहे करीब 180 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। यह कदम कंपनी की वैश्विक स्तर पर वर्कफोर्स घटाने की योजना का हिस्सा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 की तिमाही में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) से इन कर्मचारियों को निकाला गया है।
बोइंग इस समय दुनियाभर में कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। कंपनी के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं और यह देश बोइंग के लिए एक अहम बाजार भी है।

पिछले साल बोइंग ने अपनी कुल वर्कफोर्स में करीब 10% कटौती करने की घोषणा की थी। इस बारे में बोइंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सूत्रों के मुताबिक, बोइंग ने रणनीतिक बदलाव किए हैं, जिससे कुछ सीमित पदों को हटाया गया है। हालांकि कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इससे ग्राहकों या सरकारी कामकाज पर कोई असर न पड़े।

सूत्र ने बताया कि कुछ पद जरूर हटाए गए हैं, लेकिन कंपनी ने नई भूमिकाएं भी बनाई हैं। भारत में यह कटौती तुलनात्मक रूप से सीमित रही है और कंपनी का पूरा ध्यान कस्टमर सर्विस, सुरक्षा और क्वालिटी स्टैंडर्ड को बनाए रखने पर है।

बेंगलुरु और चेन्नई स्थित बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) में जटिल और एडवांस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट्स पर काम होता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, बेंगलुरु में इसका इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कैंपस अमेरिका के बाहर इसकी सबसे बड़ी निवेश वाली यूनिट में से एक है।

इसके अलावा, बोइंग हर साल भारत में 300 से ज्यादा सप्लायर्स के नेटवर्क से करीब 1.25 अरब डॉलर की खरीदारी करती है।

(–भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 10:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement