facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rapido को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, लाइसेंस नहीं देने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 7:17 PM IST
Rapido

बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Rapido) को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने कंपनी की पुणे आरटीओ द्वारा दोपहिया और तिपहिया टैक्सियों के लिए लाइसेंस देने से इनकार करने के खिलाफ वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

लाइव लॉ के अनुसार, जस्टिस जीएस पटेल और जस्टिस एसजी डिगे की खंडपीठ ने कहा कि रैपिडो के रुख में अनियमितता हैं। उन्होंने कहा एक ओर यह कह रहा है कि राज्य के दिशानिर्देशों की कमी के कारण लाइसेंस को खारिज नहीं किया जा सकता है और दूसरी ओर यह कहता है कि केंद्रीय दिशानिर्देशों की आवश्यकताओं का पालन करने की जरूरत नहीं है।

खंडपीठ ने कहा, “यह देखना मुश्किल है कि दोनों तर्क कैसे मौजूद हो सकते हैं। जब गैर-अनुपालन की ओर इशारा किया जाता है, तो दिशानिर्देशों की अनुपस्थिति का हवाला दिया जाता है … हम यह नहीं समझते हैं कि एक एग्रीगेटर लाइसेंस के बिना और दिशानिर्देशों के खिलाफ काम करने का दावा कैसे कर सकता है। यह कहना भी सही नहीं है कि केवल नीति की कमी के कारण अस्वीकृति हुई थी। आदेश को उसकी टिप्पणियों के साथ देखना होगा।”

कोर्ट ने कहा कि केंद्र की मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2020 राज्य सरकार को अपनी गाइडलाइंस बनाने से नहीं रोकती है। अदालत ने कहा, “किस शर्तों के तहत एग्रीगेटर्स को प्लाई करना चाहिए, … उन्हें एग्रीगेटर अपने से नहीं नहीं मान सकता है।”

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement