facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Borosil Group को चार साल में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व की उम्मीद

Advertisement

बोरोसिल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन श्रीवर खेरुका ने कहा कि कंपनी के सभी कारोबारी क्षेत्रों में दोहरे अंक की वृद्धि के कारण कुल राजस्व बढ़ेगा।

Last Updated- October 20, 2024 | 2:08 PM IST
Borosil Group
Representative Image

कांच के उत्पाद, प्रयोगशाला उपकरण और सोलर ग्लास बनाने वाले कारोबारी समूह बोरोसिल को अगले चार साल में अपना राजस्व दोगुना यानी 7,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है।

बोरोसिल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन श्रीवर खेरुका ने कहा कि कंपनी के सभी कारोबारी क्षेत्रों में दोहरे अंक की वृद्धि के कारण कुल राजस्व बढ़ेगा। खेरुका परिवार द्वारा प्रवर्तित बोरोसिल समूह को वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 3,500 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचने की उम्मीद है।

समूह तीन सूचीबद्ध इकाइयों – बोरोसिल लिमिटेड, बोरोसिल रिन्यूएबल्स लिमिटेड और बोरोसिल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के तहत कारोबार करता है।

खेरुका ने कहा कि समूह मांग को पूरा करने के लिए विस्तार और क्षमता वृद्धि के लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

बोरोसिल ने अपनी जयपुर इकाई में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पहले ही 450 करोड़ रुपये का निवेश किया है। खेरुका ने कहा कि बोरोसिल ने अतीत में कुछ अधिग्रहण किए थे और आगे भी ऐसे अवसरों के लिए तैयार है।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement