facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bournvita हटाए भ्रामक विज्ञापन : NCPCR

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 11:28 PM IST
Bournvita
Twitter

मोंडलीज के कैडबरी बॉर्नविटा (Bournvita) पर अप्रैल की शुरुआत में हुए विवाद के बाद अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इसके निर्माताओं से सभी भ्रामक विज्ञापनों, पैकेजिंग और लेबल की समीक्षा करने और फिर उन्हें हटाने के लिए कहा है। उसने कंपनी से सात दिनों के भीतर मामले पर विस्तृत स्पष्टीकरण भी मांगा है।

बाल अधिकारों के शीर्ष सांवि​धिक निकाय ने बॉर्नविटा में चीनी की अधिक मात्रा और अन्य सामग्री के बारे में कंपनी के खिलाफ शिकायत प्राप्त करने के बाद संज्ञान लिया है। कहा जा रहा है कि बॉर्नविटा एक ऐसा स्वास्थ्य पेय है जो बच्चों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।

आयोग ने अमेरिकी स्नैक्स कंपनी की भारतीय शाखा को भेजे नोटिस में कहा, ‘आयोग को पता चला है कि आपकी कंपनी द्वारा निर्मित उत्पाद अपनी पैकेजिंग और विज्ञापनों के द्वारा ग्राहकों को गुमराह कर रहा है। आयोग ने पाया है कि आपके उत्पाद की लेबलिंग, पैकेजिंग, प्रदर्शन और विज्ञापन के दावे आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।’

Also Read: Bournvita विवाद के बाद फूड कंपनियों पर FSSAI बढ़ाएगी सख्ती

नोटिस में कहा गया कि उत्पाद की लेबलिंग और पैकेजिंग में भी बॉर्नविटा हेल्थ ड्रिंक में इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में सही जानकारी नहीं मिल रही है। कंपनी को यह नोटिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेवंत हिमतसिंगका ने एक वायरल वीडियो में बॉर्नविटा पर हमला करने के बाद मिला है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इसमें शामिल तत्त्व उतने स्वास्थ्यवर्धक नहीं हैं जितना कंपनी के विज्ञापन में दावा किया गया है।

हालांकि, बॉर्नविटा ने तुरंत उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और इसके बाद उन्हें वीडियो हटाना पड़ा। इसके जवाब में कंपनी ने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं है।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement