facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BluSmart में बढ़ सकती है BP वेंचर्स की हिस्सेदारी, प्रवर्तक अनमोल जग्गी के एग्ज़िट की तैयारी

Advertisement

सेबी की रोक के बाद कंपनी के परिचालन को दोबारा शुरू करने की कोशिशें तेज़

Last Updated- May 08, 2025 | 11:58 PM IST
EV expansion plans accelerate, efforts by cab service companies EV विस्तार योजनाओं में तेजी, कैब सेवा देने वाली कंपनियों की कवायद

इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा देने वाली ब्लूस्मार्ट की सबसे बड़ी निवेशक बीपी वेंचर्स प्रवर्तक अनमोल सिंह जग्गी की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। कंपनी का परिचालन दोबारा शुरू करने की योजना के तहत यह हो रहा है। उचित समाधान की तलाश के लिए फर्म कई हितधारकों के साथ बातचीत कर रही है।

प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, बीपी वेंचर्स उचित समाधान की तलाश के लिए संबंधित हितधारकों के साथ काम कर रही है। इस समय हम और टिप्पणी नहीं कर सकते। अभी बीपी वेंचर्स के प्रबंध साझेदार सोफिया इसाबेले नादुर ब्लूस्मार्ट के बोर्ड में हैं और इस कंपनी के निदेशक भी हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ड्यू डिलिजेंस और मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कंपनी जग्गी परिवार से शेयरों के हस्तांतरण से संबंधित कानूनी जटिलताओं को दूर करने में लगी हुई है। दो भाई अनमोल और पुनीत जग्गी ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक और जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रवर्तक व निदेशक हैं। अगर यह सौदा पूरा हो जाता है तो यह अनमोल के कंपनी से बाहर निकलने का संकेत हो सकता है, जिसकी उन्होंने 2019 में साथ मिलकर स्थापना की थी।

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लूस्मार्ट में बीपी वेंचर्स की हिस्सेदारी 13.1 फीसदी है। वहीं, अनमोल जग्गी के पास कंपनी की 25.14 फीसदी हिस्सेदारी है। 15 अप्रैल को एक अंतरिम आदेश में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कथित धोखाधड़ी और रकम की हेराफेरी के लिए जग्गी भाइयों को प्रतिभूति बाजारों में प्रवेश से रोक दिया था। बाजार नियामक ने उन्हें किसी भी सूचीबद्ध फर्म में कोई भी प्रमुख पद लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया। अगले दिन 16 अप्रैल को ब्लूस्मार्ट ने तीन स्थानों पर परिचालन अचानक निलंबित कर दिया, जहां यह काम कर रहा थी – दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलूरु।

 

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement