facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

BPCL Q3 results: मुनाफा चमका, लेकिन रेवेन्यू थोड़ा धीमा पड़ा

Advertisement

जहां मुनाफा बढ़ा, वहीं कंपनी के राजस्व में थोड़ी नरमी देखने को मिली।

Last Updated- January 22, 2025 | 5:13 PM IST
BPCL Q2 results: Recovering from losses, the government oil marketing company earned a net profit of Rs 8,243 crore.

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों से निवेशकों को खुशखबरी दी है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 19.6% बढ़कर ₹3,805.94 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,181.42 करोड़ था।

जहां मुनाफा बढ़ा, वहीं कंपनी के राजस्व में थोड़ी नरमी देखने को मिली। तिमाही के दौरान ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹1,27,550.57 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 1.87% कम है।

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹5 प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड 20 फरवरी 2025 तक आपके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा।

ALSO READ: Dividend 2025: सरकारी कंपनी ने ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

अगर आप BPCL के पुराने रिकॉर्ड देखें, तो यह निवेशकों को खुश करने में हमेशा आगे रहा है। 2001 से अब तक कंपनी ने 41 बार डिविडेंड दिया है। पिछले 12 महीनों में BPCL ने ₹10.50 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement