facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BPCL, Tata Motors अपग्रेड चार्ट में टॉप पर, Zomato का खराब रहा प्रदर्शन

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 7:34 PM IST
Stock to buy

सरकार के स्वामित्व वाली तेल मार्केटिंग कंपनियों भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और चार पहिया निर्माता Tata Motors अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करने के बाद वित्त वर्ष 2023 के लिए आय अपग्रेड चार्ट में टॉप पर हैं।

रियल्टी दिग्गज ओबरॉय रियल्टी और सीमेंट निर्माता एसीसी ने भी मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने आय अनुमानों में इजाफा किया है।
ऐ​म्बिट इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बीपीसीएल अपग्रेड की मुख्य वजह वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में दर्ज किया गया अनुकूल वृहद परिदृश्य है, जिससे ​​स्थिर रिटेल ईंधन कीमतों के बावजूद मार्केटिंग लाभ को बढ़ावा मिला। जगुआर लैंड रोवर में अनुमान से बेहतर औसत बिक्री कीमत और घरेलू सीवी व्यवसाय के लिए एबिटा में तेजी से टाटा मोटर्स की रेटिंग में सुधार को बढ़ावा मिला।’
इस बीच, जोमैटो, इंडस टावर्स और आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (ABFRL) ने ज्यादा डाउनग्रेड दर्ज किए।
ऐ​म्बिट की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जोमैटो को डाउनग्रेड रेटिंग मुख्य वजह से कमजोर फूड डिलिवरी वृद्धि की वजह से दी गई। वहीं इंडस टावर्स के लिए डाउनग्रेड की वजह यह है कि वोडाफोन इंडिया की फंडिंग संबं​धित चुनौतियों से इंडस की लाभांश बढ़ाने की क्षमता पर दबाव पड़ रहा है। ABFRL में डाउनग्रेड मार्केटिंग खर्च में वृद्धि और नए व्यवसायों को हो रहे नुकसान पर आधारित है।’

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement